24 घंटे में 3 दुष्कर्म की FIR: जेठ-बोला तेरा पति नपुंसक, मैं रखूंगा ख्याल, शादी के कुछ दिन बाद ही किया रेप

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • Brother in law Said Your Husband Is Impotent, I Will Take Care Of Him, Raped Only A Few Days After Marriage

ग्वालियर8 घंटे पहले

पड़ाव थाने में दुष्कर्म पीड़िता

  • ग्वालियर, पड़ाव व कंपू में हुई दुष्कर्म की FIR

ग्वालियर में बीते 24 घंटे में दुष्कर्म की तीन FIR दर्ज हुई हैं। सिलसिलेबार हुईं इन FIR के बाद एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़ा हो गया है। तीनों वारदात में दुष्कर्म के आरोपी घर के लोग, पड़ोसी या पहचान वाले रहे हैं। एक 24 वर्षीय नवविवाहिता को शादी के बाद पता लगा उसका पति नपुंसक है। इसक फायदा उठाते हुए एक रात जेठ नवविवाहिता के कमरे में आया और बोला कि तेरा पति नपुंसक है इसलिए अब मैं तेरा ख्याल रखूंगा। इसके बाद जबरन छोटे भाई की पत्नी से दुष्कर्म किया। जब पति को यह बात बताई तो वह खामोश रहा। घटना महाराजपुरा इलाके की है, लेकिन पीड़ित युवती ने मायके पहुंचकर ग्वालियर थाने में शिकायत की है। जिस पर पुलिस ने FIR दर्ज की है।
जेठ ने किया दुष्कर्म, पति रहा खामोश
उपनगर ग्वालियर के दुर्गापुरी निवासी 24 वर्षीय समिता (बदला हुआ नाम) की शादी कुछ महीने पहले महाराजपुरा में एक युवक से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही युवती को पता चला कि उसका पति नपुंसक है। पर उसने अपने परिवार से यह बात छुपाकर इसको ही अपना जीवन समझकर जिंदगी को जीना शुरू किया, लेकिन कुछ दिन बाद उसे अकेला देखकर उसके जेठ ने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। जेठ उसके कमरे में पहुंचा और कहा कि उसका पति नपुंसक है तो वह चिंता न करे, वह उसे हर तरह की खुशी देगा। इसके बाद उसकी मर्जी के खिलाफ उसके साथ रेप किया। घटना से आहत नवविवाहिता मायके आई और अपनी मां काे सारी बात बताई। पर बदनामी के डर से वह खामोश रहे। पर शनिवार को जब युवती बाजार जा रही थी तो उसके जेठ ने रास्ता रोका और जबरन उसे अपने साथ ले जाने का प्रयास किया। विरोध करने पर धमकाया। किसी तरह युवती भागकर आई और अपने परिजन को फिर सारी बात बताई। इसके बाद वह पिता के साथ ग्वालियर थाना पहुंची और मामले की शिकायत की। घटना स्थल महाराजपुरा का होने के बाद भी मामले की गंभीरता को समझते हुए ग्वालियर थाना पुलिस ने तत्काल दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी जेठ को हिरासत में ले लिया है।
कम्पाउडर ने डॉक्टर बनकर लूटी नर्सिंग छात्रा की आबरू
बीते 24 घंटे में दर्ज दुष्कर्म का दूसरा मामला एक नर्सिंग छात्रा का है। मुरैना निवासी 23 वर्षीय काजल (बदला हुआ नाम) गजराराजा मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग छात्रा है। अस्पताल में उसकी मुलाकात संतोष खटीक से हुई। पेशे से कम्पाउडर होने के बाद भी संतोष ने खुद को डॉक्टर बताकर छात्रा से दोस्ती की। इसके बाद उसे मिलने के बहाने अपने फ्लैट पर लेकर आया और यहां उससे जबरन दुष्कर्म किया। जब नर्सिंग छात्रा ने विरोध किया तो आरोपी ने कहा कि वह डॉक्टर से उससे शादी करेगा। इसके बाद उसकी जिंदगी सवर जाएगी। फिर वह शादी का वादा कर उसका शोषण करता रहा। अब जब छात्रा ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी अपने वादे से मुकर गया और शादी करने से साफ मना कर दिया। इसी बीच पता चला कि संतोष डॉक्टर ना होकर एक निजी अस्पताल में कंपाउडर है। शोषण की शिकार पीड़िता थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। कंपू थाने में पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी फरार है।
बार-बार दुष्कर्म, दो बार कराया गर्भपात
शहर के पड़ाव थाना स्थित न्यू रेलवे कॉलोनी निवासी 22 वर्षीय कविता (बदला हुआ नाम) ने शिकायत की है कि उसकी दोस्ती पिछले छह साल से कुणाल कुशवाह से है। छह साल पूर्व जब वह नाबालिग थी तब शादी का झांसा देकर कुणाल ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसने विरोध किया तो शादी करने का आश्वासन दिया था। जिसकी शिकायत उसने पुलिस में की तो आरोपी व उसके परिजन ने शादी कराने की बात कहकर उससे शिकायत वापस कराई थी। इसके बाद भी कुणाल उसके साथ शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाता रहा। कई बार उसकी मर्जी के खिलाफ जाकर उससे दुष्कर्म करता रहा। इस कारण वह दो बार गर्भवती भी हुई, लेकिन दोनों बार आरोपी ने उसका गर्भपात करा दिया। अब वह शादी से इनकार कर रहा है और जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को दबोच लिया है।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button