सीहोर में मुस्लिम समाज का चल समारोह: ईद-ए-मिलादुन्नबी का भव्य चल समारोह का आयोजन, हिंदू समाज ने भी किया स्वागत

[ad_1]

सीहोर22 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शुक्रवार को अत्यंत हर्षोल्लास के साथ, कस्बा बोहरा मस्जिद सीहोर से पवित्र ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर चल समारोह जुलूस शुरू किया। कस्बा भोपाली पाठक तहसील चौराहा सीहोर टॉकीज बद्री महल चौराहा छावनी बौहरा मस्जिद तक भव्य आकर्षक जुलूस जिसमें घोड़ों पर सवार नवयुवक धर्म ध्वज एवं राष्ट्रीय ध्वज लेकर चल रहे थे। दाऊदी बोहरा समाज बंधु आकर्षक पोशाक के साथ बैंड बाजों के साथ अपने धर्म गुरुओं के साथ चल समारोह में उपस्थित हुए ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर दाऊदी बोहरा समाज ने अनेक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए। मस्जिदों एवं घरों पर आकर्षक विद्युत सज्जा की गई। चल समारोह का अनेक जगह भव्य स्वागत किया गया।

सीहोर टॉकीज पर सीहोर के समाजसेवी अखिलेश राय मित्र मंडली ने चल समारोह में आए हुए सभी सामाजिक धर्मगुरुओं एवं नागरिकों का पुष्प वर्षा कर स्वागत कर शुभकामनाएं दी। सीहोर नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस विकास राठौर ने भी चल समारोह का स्वागत कर चल समारोह में भाग लिया। चल समारोह का स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से नौशाद खान, सेवा यादव, गब्बर पहलवान, ताराचंद यादव, पार्षद सोनू व्यास, पार्षद हसीन, खुशबू कुरेशी, जिला पंचायत सदस्य शशांक सक्सेना, पूर्व पार्षद साजिद शाह, समाजसेवी महफूज बंटी एवं नगर के अनेक सामाजिक संगठनों ने चल समारोह का भव्य स्वागत किया।

समाजजन आज महफिल और मिलाद की मजलिस का आयोजन करेगा। जुलूस-ए-मोहम्मदी के अवसर पर बोहरा समाज के जनाब साहब मुफद्दल कमरी साहब ने अमन शांति पैगाम ए मोहब्बत का संदेश देते हुए चल समारोह में आए हुए सभी नागरिकों का आभार माना। बोहरा मुस्लिम समाज के सेक्रेटरी मुस्तफा हुसैन मन्नान, हुसैन अली जैकी, हकीमुद्दीन हुसैन, सैफी शब्बर, सैफी शब्बीर हुसैन, बुरहानुद्दीन भोला, अली असगर ने चल समारोह को सफल बनाने और पैगाम ए मोहब्बत अमन जुलूस में भाग लेने आए सभी धर्मावलंबियों का आभार व्यक्त किया।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button