झूठी FIR दर्ज कराने आए दो दोस्त: कट्टा खरीदने के दौरान किया फायर, गोली लगने से एक घायल, पुलिस ने बनाया आरोपी

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhind
- There Was A Fire While Buying A Katta, One Was Injured Due To A Bullet, The Police Made The Accused
भिंड18 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

फाइल
भिंड के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक नाबालिग स्वयं को दबंग दिखने ने के लिए कट्टा और कारतूस को खरीदता है। इसी समय कट्टा और कारतूस से फायर करके चैक करता है। कट्टे से निकली गोली जमीन से सीधे नाबालिग के पैर में लगती है, जिसे वो गंभीर रूप से घायल हो जाता है। इसके बाद नाबालिग व उसका साथी पुलिस थाने में अज्ञात युवक द्वारा गोली चलाकर घायल किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराने जाते है। पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की जाती है। इसके बाद दोनों नाबालिग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी बनाया जाता है।
ये है घटना
ये घटना बीती रात की है। कोतवाली थाना पुलिस के मुताबिक आर्य नगर में रहने वाला 17 वर्षीय किशोर ने अपने एक साथी से 315 बोर का कट्टा व कारतूस खरीदा। इस कट्टा और कारतूस को खरीदते समय दोनों ने चैक किया। कट्टे से निकली गोली किशोर के पैर में सीधी जा लगी। किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों किशोर जबउपचार के लिए जाते है। चूंकि मामला कट्टा की गोली से घायल होने का था। इसलिए उपचार नहीं करा पाते है। ऐसे में दोनों दोस्त सीधे कोतवाली थाने पहुंचते है, जहां कट्टे से अज्ञात युवक द्वारा गोली मारकर घायल किए जाने की शिकायत की जाती है। पुलिस मौका ए वारदात का मुआयना करती है। मौके पर पुलिस को कोई साक्ष्य अज्ञात आरोपी द्वारा गोली चलाए जाने के नहीं मिलते। इसके बाद पुलिस कड़ाई से घायल किशोर के दोस्त से पूछताछ करती है। इस पर उसके द्वारा पूरी कहानी बता दी जाती है। पुलिस ने दोनों किशोरों पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी बनाया।
Source link




