Chhattisgarh

17 अगस्त को कोरबा में होगा 121 पार्थिव शिवलिंगों का सामूहिक महारुद्राभिषेक, श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क पंजीयन शुरू

कोरबा। दुरपा स्थित श्री सर्वमंगला देवी मंदिर परिसर में नमः आयोजन समिति के तत्वावधान में 17 अगस्त को 121 पार्थिव शिवलिंगों का सामूहिक महारुद्राभिषेक आयोजित किया जाएगा। धार्मिक अनुष्ठान सोमवार को सुबह 11.30 बजे से वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ प्रारंभ होगा।

आयोजन समिति के अनुसार, लगातार दूसरे वर्ष मंदिर परिसर में सामूहिक रुद्राभिषेक का आयोजन किया जा रहा है। पिछले वर्ष 108 पार्थिव शिवलिंगों का सामूहिक रुद्राभिषेक श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति के बीच संपन्न हुआ था। श्रद्धालुओं की बढ़ती आस्था को देखते हुए इस वर्ष 121 पार्थिव शिवलिंगों का महारुद्राभिषेक कराने का निर्णय लिया गया है।

सनातन परंपरा में पार्थिव शिवलिंग के पूजन और रुद्राभिषेक को विशेष फलदायी माना जाता है। आयोजन के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का अभिषेक किया जाएगा। मंदिर परिसर को भी धार्मिक एवं आकर्षक रूप से सजाया जाएगा।

समिति ने बताया कि सामूहिक महारुद्राभिषेक में शामिल होने के लिए निःशुल्क पंजीयन किया जा रहा है। इच्छुक श्रद्धालु श्री सर्वमंगला देवी मंदिर परिसर में संपर्क कर अपना पंजीयन करा सकते हैं। पंजीयन एवं जानकारी के लिए 9685878029 और 7067079006 पर संपर्क किया जा सकता है।

मंदिर परिसर समिति के प्रबंधक एवं व्यवस्थापक ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में आयोजन में शामिल होकर धार्मिक अनुष्ठान में सहभागी बनने और पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button