हर-घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा मुरमन्दा मंडल की हुई बैठक

दुर्ग अहिवारा,6 अगस्त 2026/ स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देश भर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा विभिन्न जिलों, मंडलों और प्रदेश मुख्यालयों पर लगातार बैठकें आयोजित की जा रही हैं। इन बैठकों में तिरंगा यात्रा, प्रत्येक घर तक राष्ट्रीय ध्वज पहुँचाने और नागरिकों में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करने की विस्तृत रणनीति बनाई जा रही है।

बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता तिरंगा कार्यक्रम के सह-संयोजक मनोज तिवारी ने कहा कि हर-घर तिरंगा यात्रा अभियान को सफल बनाना है। इस आयोजन के तहत
- प्रत्येक ग्राम के हर घर में झंडा फहराने संकल्प लेना एवं लोगों को जागरूक करना है।
- युवाओं एवं विद्यार्थियों में राष्ट्र चेतना जगाना एवं कर्तव्य निभाने कृतसंकल्प लेना है।
- स्वतंत्रता सेनानी के जीवन परिचय को स्मरण करते हुए राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद करना है।
- विकसित भारत के तहत आने पीढ़ी को सन् 2047 तक विकसित भारत निर्माण की जानकारी साझा करना है।
- राष्ट्रीय एकता, 14 अप्रैल अंबेडकर जयंती मनाई को समाजिक समरसता दिवस के रूप हर वर्ष मनाई जाये।6.एक भारत श्रेष्ठ भारत का संकल्प एवं दायित्व का निर्वहन करना है।
- प्रत्येक मंडल के 5 बड़े गांवों में तिरंगा यात्रा जरुर निकाली जाये।
- युवा मोर्चा की भूमिका अग्रणी हो प्रत्येक जिले में भव्य तिरंगा यात्रा हो।
- देशभक्ति गीत के साथ तिरंगा यात्रा निकाली जावे।
- समाज के प्रबुद्ध वर्ग को अपने साथ जोड़ना है।
- सेवानिवृत्त सैनिक को भी तिरंगा यात्रा में शामिल करना है।
- विद्यार्थियों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली जाये।
- वीर सपूतों के मूर्तियों को साफ सफाई करना है।
- नेताओं के मूर्तियों को साफ सफाई कर माल्यार्पण करना है।
- 13 से 15 अगस्त तक विभिन्न प्रतिष्ठानों में तिरंगा लगाना है।
- अखण्ड भारत के नक्शे से सबको अवगत कराया जाये।
बैठक को हर-घर तिरंगा अभियान के जिला संयोजक एवं भिलाई जिला उपाध्यक्ष श्रीमती पूनम शुक्ला ने संबोधित करते हुए कहा कि इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए सफल बनाना है।

कार्यक्रम को मंडल अध्यक्ष कुमन साहू, महामंत्री रामायण द्विवेदी, सेवा निवृत्त वन संरक्षक के. के.खेलवार, पिछड़ा वर्ग मंडल अध्यक्ष डॉ मन्नू लाल साहू ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री भोजराज साहू ने किया।

कार्यक्रम में मनोज तिवारी सह-संयोजक तिरंगा यात्रा, श्रीमती पूनम शुक्ला जिला संयोजक एवं भिलाई जिला उपाध्यक्ष, कुमन साहू अध्यक्ष भाजपा मुरमुन्दा मंडल, रामायण द्विवेदी महामंत्री, भोजराज साहू महामंत्री, शारदा जांगड़े अध्यक्ष महिला मोर्चा, प्रवेश शर्मा अध्यक्ष भाजयुमो मुरमुन्दा मंडल, के.के.खेलवार सेवा निवृत्त वन संरक्षक, अग्रलाल जोशी सेवा निवृत्त जज,

प्रवेश शर्मा अध्यक्ष भाजयुमो, महेंद्र साहू महामंत्री भाजयुमो, शिवेंद्र राजपूत महामंत्री भाजयुमो, प्रेमलाल साहू, दिनेश साहू अध्यक्ष सेवा सरकारी समिति गोढी, सोमकान्त वर्मा मीडिया प्रभारी विधानसभा क्षेत्र अहिवारा, डॉ मन्नू लाल साहू अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग,

जयराम धीवर सदस्य प्रदेश कार्यसमिति, गणेश वर्मा सह-कोषाध्यक्ष, अंजू नामदेव मंडल मंत्री, नीरा यादव मंडल मंत्री, रंजना वर्मा लिमतरा, संतन यादव तथा मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित थे।






