Uncategorized

श्री दिगम्बर जैन मंदिर में पर्वाधिराज पर्युषण पर्व पर श्रीजी का अभिषेक पूजन

digamber jain

रायपुर, 5 सितम्बर। श्री दिगम्बर जैन मंदिर पंचायत ट्रस्ट मंदिर मालवीय रोड में पर्वाधिराज पर्युषण पर्व पर रविवार को उत्तम सत्य धर्म के अवसर पर श्रीजी का अभिषेक पूजन किया गया, जिसमे आज की शांति धारा का सौभाग्य नरेंद्र कुमार, रितेश, योगेंद्र जैन गुरुकृपा परिवार एवं अर्हम अनुज्ञा संजय जैन प्रेमी परिवार को प्राप्त हुआ। संध्या 7.30 बजे श्रीजी की आरती में समाज के सभी धर्म प्रेमी बंधु उपस्थित थे। तत्पशात ब्रम्हचारी अभिषेक जी द्वारा प्रवचन रात्रि 8 बजे किया गया। रविवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम में धार्मिक हाउजी का भी आयोजन किया गया। कल 5 सितम्बर को दोपहर 2 बजे से सुगंध दशमी के अवसर पर जैन युवा महासभा की ओर से बाइक रैली का आयोजन किया जाएगा। बाइक रैली मालवीय रोड मंदिर से शहर के सभी जैन मंदिरो एवं जिनालयो में जाएगी। यह जानकारी श्री दिगम्बर जैन मंदिर पंचायत ट्रस्ट मंदिर मालवीय रोड के अध्यक्ष संजय नायक जैन ने दी।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button