कल विश्व पर्यटन दिवस पर जिले में होंगे आयोजन: शनवारा से हेरिटेज मैराथन दौड़, सुरक्षित पर्यटन थीम पर बनाएंगे मानव श्रृंखला

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Burhanpur
  • There Will Also Be A Heritage Marathon Race From Shanwara, A Human Chain Will Be Formed On The Theme Of Safe Tourism

बुरहानपुर (म.प्र.)31 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर 27 सितंबर को मप्र पर्यटन बोर्ड, जिला पुरातत्व, संस्कृति समिति के साथ मिलकर जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर पिछले दिनों एक बैठक भी हुई थी। जिसमें जिला पुरातत्व समिति के सदस्य शामिल थे। जिसमें विभिन्न कार्यक्रम तय किए गए थे।

पर्यटन दिवस पर यह होंगे आयोजन

– 27 सितंबर को चित्रकला, रंगोली प्रतियोगिता होगी। जिसमें पर्यटन के नए आयाम विषय को लेकर जिले की समस्त स्कूलों में प्रतियोगिता की जाएगी।

-सुबह 7.30 बजे से हेरिटेज मैराथन दौड़ शनवारा गेट से प्रारंभ होकर मरीचिका गार्डन तक होगी। – सुबह 9.30 बजे पर्यटन के नए आयाम और मैंने अतीत को देखा विषय पर संगोष्ठी होगी।

– सुरक्षित पर्यटन को लेकर मानव श्रंृखला बनाई जाएगी। आत्मरक्षा प्रस्तुतिकरण होगा। महिलाओं द्वारा निर्मित सामग्री की प्रदर्शनी का आयोजन और हेरिटेज वॉक होगी।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button