Chhattisgarh

नारायण चंदेल के जन्मदिन पर भाजपा नेताओं ने दी शुभकामनाएं, लंबी उम्र और उत्तम स्वास्थ्य की कामना

जांजगीर चांपा। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व संसदीय सचिव अम्बेश जांगड़े ने छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष और पूर्व उपाध्यक्ष, क्षेत्र के लोकप्रिय नेता नारायण चंदेल को उनके जन्मदिन के अवसर पर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने चंदेल को गुलदस्ता भेंट कर तथा शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया और उनके दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

जिलाध्यक्ष अम्बेश जांगड़े ने कहा कि नारायण चंदेल का राजनीतिक और सामाजिक जीवन क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक रहा है। उन्होंने हमेशा जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता दी और जनता के बीच अपनी मजबूत पहचान बनाई है।

इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी राकेश रूपवानी, नगर मंडल अध्यक्ष हितेश यादव तथा युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष सोनू यादव भी उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने नारायण चंदेल को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं सफल जीवन की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा और सभी ने मिलकर नारायण चंदेल के स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घ जीवन की कामना की।

Related Articles

Back to top button