वर्टिकल इंटरएक्टिव वर्कशॉप: ‘उड़ान’ से सशक्त बनेंगी महिला पुलिस अधिकारी

[ad_1]
शिवपुरी35 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

महिला पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सक्षम एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशिक्षण हॉल में वर्टिकल इंटरएक्टिव वर्कशॉप \”उड़ान\” का आयोजन किया गया जिसमें विशेषज्ञों द्वारा बताया गया कि किस तरह से महिला पुलिस अधिकारी सशक्त बन सकती हैं और अन्य महिलाओं के लिए भी वह महिला सशक्तिकरण का संदेश दे सकती हैं।
दरअसल एसपी राजेश सिंह चंदेल के निर्देश पर एडिशनल एसपी प्रवीण भूरिया के मार्गदर्शन में महिला पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को सक्षम और सशक्त बनाने के उद्देश्य से एक प्रशिक्षण कार्यक्रम वर्टिकल इंटरएक्टिव वर्कशॉप “उड़ान” का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया। एसपी राजेश सिंह चंदेल ने कहा कि महिला कर्मचारियों के व्यक्तित्व विकास शारीरिक विकास पर जोर देते हुए सशक्त एवं सक्षम बनने की प्रेरणा दी।
सूबेदार स्टेनो आशीष पटेरिया द्वारा विभागीय कार्रवाई के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई रक्षित निरीक्षक शिवपुरी भारत सिंह यादव द्वारा मैदानी इकाइयों में पदस्थापना के दौरान कैसा आचरण एवं कार्यशैली रहें इस पर चर्चा की गई। प्रशिक्षण के अंत में सभी प्रशिक्षणार्थियों को चार पहिया वाहन चलाने का प्रशिक्षण भी दिया गया।उक्त प्रशिक्षण में एसडीओपी शिवपुरी अजय भार्गव, महिला थाना प्रभारी निरीक्षक पूनम सबीता, डीएसवी प्रभारी निरीक्षक सीमा यादव, सूबेदार गायत्री इटोरिया, सूबेदार नीतू अवस्थी, सूबेदार प्रियंका घोष, महिला अधिकारी कर्मचारी शामिल हुए।
Source link




