Sports

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भारत के युवा ऑलराउंडर ने बिखेरी चमक, खेली तूफानी पारी और विकेट भी किया हासिल

Musheer Khan : भारत के युवा ऑलराउंडर मुशीर खान ने अपने धमाकेदार प्रदर्शन से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. उनके बड़े भाई सरफराज खान इंडियन क्रिकेट टीम के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुके हैं. अब सफराज के छोटे भाई मुशीर खाने ने भी धमाल मचा दिया है. उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 में धमाल मचा दिया है. मुशीर मुंबई की ओर से घरेलू क्रिकेट खेलते हैं. उन्होंने बल्ले और बॉल के साथ मुंबई और उत्तराखंड़ के बीच खेले गए ग्रुप सी के मुकाबले में कमाल का प्रदर्शन किया है. उनके इस धमाकेदार प्रदर्शन के चलते मुंबई ने उत्तरांखड को इस मुकाबले में हरा दिया है.

मुंबई ने उत्तराखंड़ को 86 रनों से हराया

दरअसल, आज मुंबई और उत्तराखंड़ के बीच मुकाबला खेला गया. इसमें उत्तराखंड़ की टीम ने टॉस जीता और मुंबई को पहले बैटिंग करने का न्योता दिया. इसके बाद मुंबई ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 10 विकेट गंवाकर 209 रन बनाए. उत्तराखंड़ को जीत के लिए मुंबई से 210 रनों के लक्ष्य मिला था. इस लक्ष्य का पीछा करते हुए उत्तराखंड की टीम 16.5 ओवर में 10 विकेट गंवाकर सिर्फ 123 रन पर ऑलआउट हो गई. इसके साथ ही मुंबई की टीम ने 86 रनों से मुकाबले में जीत दर्ज कर ली.

मुशीर खान ने बिखेरी मुकाबले में चमक

इस मैच में मुंबई की ओर से पहले बल्लेबाजी करते हुए मुशीर खान ने बल्ले के साथ शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. वो टीम के लिए नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने के लिए आए. इस पारी के दौरान मुशीर ने कुल 40 बॉल का सामना किया. उन्होंने इतनी बॉल में 7 धमाकेदार चौके और 2 गगनचुंबी छक्कों के द्वारा 65 रनों की आतिशी पारी खेली. इस पारी के दौरान उनका स्ट्राइक रेट 162.50 का रहा था. उन्होंने अपनी पारी के दौरान अपने बड़े भाई सरफराज खान के साथ भी क्रीज पर बल्लेबाजी की और टीम के लिए रन बटोरे.

बॉल के साथ भी मुशीर ने किया कमाल

उत्तराखंड़ की टीम जब मुंबई से मिले 210 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही थी, तब मुशीर ने भी बॉल से टीम के लिए योगदान दिया. उन्होंने इस मुकाबले में मुंबई की ओर से 1 ओवर गेंदबाजी की और उसी दौरान उन्होंने 1 विकेट भी हासिल किया. मुशीर ने अपने इस ओवर में मात्र 1 रन खर्च किया.

इस मुकाबले में मुंबई के लिए उनके भाई सरफाज खान ने भी 15 बॉल में 3 चौके और 2 छक्कों के साथ 31 रनों की आतिशी पारी खेली. वहीं सलामी बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी ने अर्धशतक लगाया. उन्होंने 34 बॉल में 4 चौके और 3 छक्कों के साथ 51 रनों की पारी खेली. जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव 1 रन बनाकर आउट हुए. बॉल के साथ मुंबई की ओर से अथर्व अंकोलेकर ने 3 और मैक्सवेल स्वामीनाथन ने 2 विकेट हासिल किए.

उत्तराखंड़ की ओर से इस मुकाबले में बल्ले के साथ शाश्वत डंगवाल ने सबसे ज्यादा रन बनाए. उनके बल्ले से 20 बॉल में 4 चौके और 2 छक्कों के साथ 37 रनों की पारी निकली. वहीं कप्तान कुणाल चंदेला और जगदीश सुचित ने 19-19 रनों का योगदान दिया. बॉल के साथ टीम के लिए रविंदर नेगी और जगदीश सुचित ने 3-3 विकेट हासिल किए.

Related Articles

Back to top button