सेक्टर-2 में मन की बात के 138वें एपिसोड का आयोजन

भिलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड का आयोजन रविवार, 27 सितंबर को सेक्टर-2 स्थित क्वार्टर नंबर 17बी, एवेन्यू-सी रोड में प्रशांत उषा क्षीरसागर के निवास पर किया गया। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना।
कार्यक्रम में मंडल प्रभारी त्रिलोचन सिंह, सह-प्रभारी विजय सिंह एवं मंडल अध्यक्ष रोहित साहू सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों के साथ साझा किए गए विभिन्न सामाजिक, राष्ट्रीय एवं जनहित से जुड़े विषयों को उपस्थित कार्यकर्ताओं ने ध्यानपूर्वक सुना।
इस अवसर पर उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से देश के विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों, सामाजिक सहभागिता एवं जनकल्याण से जुड़े विषयों पर चर्चा की। साथ ही संगठनात्मक गतिविधियों एवं जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।
कार्यक्रम में पूर्व मंडल पूर्व गजानंद बंछोर, के रुद्रमूर्ति, जिला संयोजक एनजीओ प्रकोष्ठ, बृजेश मिश्रा मंडल उपाध्यक्ष, सीमा देवी मंडल मंत्री, मनोज साव मंडल कोषाध्यक्ष, श्रीनिवास रायडू मंडल सह-कोषाध्यक्ष, प्रशांत श्रीरसागर मंडल मीडिया प्रभारी, निर्मला नायडू जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा, जानकी धीवर बूथ अध्यक्ष, श्यामा सिंह मंडल महिला मोर्चा उपाध्यक्ष, उषा क्षीरसागर मंडल उपाध्यक्ष, ज्योति सोनी मंडल उपाध्यक्ष, नीलम साहू युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी पूर्व मंडल मंत्री रुद्र पीयूष क्षीरसागर सहित भाजपा के अन्य वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संबोधन को सामूहिक रूप से सुना तथा समाज और राष्ट्रहित से जुड़े कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने का संकल्प लिया।




