सागर में बोलीं जया किशोरी: दुनिया का सबसे शक्तिशाली व्यक्ति वह होता है जो अपनी इंद्रियों को बस में रखे

[ad_1]

सागर12 मिनट पहले

कार्यक्रम में प्रवचन देतीं हुई जया किशोरी।

सागर में आध्यात्मिक वक्ता जया किशोरी पहुंची। मकरोनिया रोड स्थित होटल क्राउन पैलेस में आध्यात्मिक सत्र आयोजित किया गया। जिसमें उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण से जीवन की सीख विषय पर केंद्रित प्रवचन दिए। जया किशोरी ने कहा कि लोग जितना ध्यान तामझाम पर देते हैं, उतना काम पर दें। हमेशा मुस्कुराते रहना चाहिए। आपको मुस्कुराते देख दुश्मन भी दुखी हो जाएगा। व्यक्ति मुस्कुराता नहीं है तो वह क्रोध और दुखी रहता है। कभी क्रोध आए तो खुद को शक्तिशाली नहीं समझना चाहिए। क्रोध आने वाला व्यक्ति सबसे कमजोर होता है। दुनिया में सबसे शक्तिशाली व्यक्ति वह होता है जो अपनी इंद्रियों को बस में रखे। आगे उन्होंने कहा कि कई बार भावनाओं में इतने डूब जाते है कि हम लोग अपना धर्म और कर्तव्य भूल जाते हैं।

ऐसा नहीं करना चाहिए। किसी को भावनाओं में इतना नहीं डूबना चाहिए कि अपना धर्म और कर्तव्य भूल जाए। सभी को हमेशा क्वालिटी के पीछे भागना चाहिए, क्वांटिटी के नहीं। उन्होंने श्रीमद्भागवत गीता का उदाहण देते हुए लोगों को समझाया। उन्होंने कहा कि भगवान को भगवान और इंसान को इंसान रहने दीजिए। जब-जब इंसान को भगवान बनाया गया, तब-तब गलत हुआ है। कई उदाहरण सामने हैं। उन्होंने लोगों से गीता पढ़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम में नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेन्द्र सिंह समेत हजारों की संख्या में धर्मप्रेमी लोग मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button