सागर गौरव दिवस: मंत्री भूपेंद्र सिंह बोले- अविस्मरणीय होगा आयोजन, शहर की परंपरा में सम्मिलित हो जाएगा गौरव दिवस

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Sagar
- Bhupendra Singh Said The Event Will Be Unforgettable, Pride Day Will Be Included In The Tradition Of The City
सागर41 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

मंत्री सिंह ने बताया सागर गौरव दिवस का मुख्य कार्यक्रम तीनबत्ती से कटरा चौकी के बीच होगा। जिसमें मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान भी हमारे बीच उपस्थित रहेंगे।
सागर गौरव दिवस आयोजन की तैयारियों के केंद्र में यह विचार अनिवार्य रूप से होना चाहिए कि आज की युवा पीढ़ी तक दानवीर डाॅ. हरीसिंह गौर के त्याग और योगदान के विषय में जानकारी पहुंचे। उनका भावनात्मक जुड़ाव डाॅ. गौर के प्रति हो। गौर जयंती पर आयोजित गौरव दिवस का ऐेतिहासिक आयोजन का मंच तीनबत्ती पर इस तरह बनेगा कि डाॅ. गौर की प्रतिमा मंच के बीचों बीच रहे। यह बात नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कलेक्टर सभाकक्ष में 26 नवंबर को होने वाले सागर गौरव दिवस की तैयारी बैठक में कही।
मंत्री सिंह ने बताया सागर गौरव दिवस का मुख्य कार्यक्रम तीनबत्ती से कटरा चौकी के बीच होगा। जिसमें मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान भी हमारे बीच उपस्थित रहेंगे। इसके पहले मुख्यमंत्री विश्वविद्यालय परिसर स्थित गौर समाधि पर भी पुष्पांजलि अर्पित करने जाएंगे। उन्होंने कहा कि सागर गौरव दिवस का आयोजन अविस्मरणीय होगा और यह सागर की परंपरा में स्थाई रूप से सम्मिलित हो जाएगा। यह आयोजन सागर के जन-जन का आयोजन होगा, जिसकी आयोजन समिति गैर राजनीतिक होगी। इसमें शहर के हर वर्ग से प्रतिष्ठित सदस्यों को नामित किया जाएगा।
बैठक में तय किया गया कि नगर की आयोजन समिति 51 सदस्यीय होगी। वार्ड स्तरीय आयोजन समितियां 11 सदस्यीय होंगी। जिसके पदेन अध्यक्ष संबंधित वार्ड के पार्षद होंगे। नगर समिति के पदेन सदस्य जिले के सभी सांसद, विधायक, महापौर, जिला पंचायत सभापति होंगे। शेष नाम विभिन्न बुद्धिजीवी, साहित्यकार, संस्कृति कर्मी, पत्रकार, चिकित्सक, अधिवक्ता, समाजसेवी आदि वर्गों से लिए जाएंगे। सागर गौरव दिवस नगर समिति की पहली बैठक 17 नवंबर को दोपहर 2 बजे कलेक्टर सभाकक्ष में होगी। जिसमें 51 सदस्यीय नगर समिति के अलावा सभी वार्डों के पदेन अध्यक्ष पार्षद भी शामिल होंगे।
मंत्री भूपेंद्र सिंह और गोविंद सिंह राजपूत ने बैठक में तय किया कि सागर गौरव दिवस आयोजन के जनसंपर्क व संस्कृति विभाग से संबंधित कार्यों के लिए दोनों मंत्री जिम्मेदारी संभालेंगे। बैठक में विधायक शैलेंद्र जैन, महापौर संगीता डॉ. सुशील तिवारी, निगमाध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया, कलेक्टर दीपक आर्य, पुलिस अधीक्षक तरुण नायक, निगमायुक्त चंद्रशेखर शुक्ला, एएसपी विक्रम सिंह कुशवाहा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष नवीन भट्ट, अंशुल परिहार आदि मौजूद थे।
निगमायुक्त चंद्रशेखर शुक्ला बने नोडल अधिकारी : सागर गौरव दिवस के आयोजन के लिए नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी को नियुक्त कर दिया गया है। नगर निगम आयुक्त चंद्रशेखर शुक्ला नोडल अधिकारी होंगे जबकि सिटी मजिस्ट्रेट सपना त्रिपाठी सहायक नोडल अधिकारी होंगी।
गौरव दिवस के ये कार्यक्रम हुए तय
- 24 नवंबर : डाॅ. गौर पर केंद्रित गौरव दिवस के कार्यक्रमों में निबंध प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, युवा संवाद कार्यक्रम और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
- 25 नवंबर की संध्या को सागर शहर के घर-घर दीपोत्सव होगा।
- 26 नवंबर को सांस्कृतिक संध्या होगी। जिसमें राष्ट्रीय स्तर के गायक कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इसमें मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे। मुख्य आयोजन में सागर विश्वविद्यालय से पढ़कर निकली राष्ट्रीय स्तर की प्रतिभाओं को आमंत्रित कर सम्मानित किया जाएगा। फिल्म अभिनेता मुकेश तिवारी और आशुतोष राणा ने भी आयोजन में हिस्सा लेने की स्वीकृति दी है।
Source link