Madhyapradesh

सरकारी बोलेरो में सरेआम स्टंट: मप्र शासन लिखी गाड़ी से स्कूल के सामने बच्चों की जान से खिलवाड़, VIDEO वायरल

शहडोल। शहडोल शहर में एक सरकारी वाहन से जुड़ा लापरवाही का मामला सामने आया है, जिसने सड़क सुरक्षा और प्रशासनिक जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। शहडोल जिला मुख्यालय गुड शेफर्ड स्कूल के सामने स्थित पॉलिटेक्निक ग्राउंड में मध्य प्रदेश शासन लिखी एक बोलेरो गाड़ी से कथित तौर पर खतरनाक स्टंट किए गए। घटना के दौरान स्कूल की छुट्टी का समय था और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं तथा अभिभावक मौके पर मौजूद थे। ऐसे में किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता था।

शहडोल संभागीय मुख्यालयए स्थित गुड शेफर्ड के सामने स्थित पॉलिटिकनिक ग्राउंड में मध्य प्रदेश शासन लिखी एक बोलेरो गाड़ी से कथित तौर पर खतरनाक स्टंट करते नजर आए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बोलेरो वाहन में करीब पांच किशोर सवार थे। इनमें दो बच्चे स्कूल यूनिफॉर्म में जबकि तीन अन्य सामान्य कपड़ों में थे। वाहन चालक तेज रफ्तार से पूरे ग्राउंड के चक्कर लगाते हुए स्टंट करता नजर आया। कभी तेज मोड़, तो कभी तेज रफ्तार में वाहन दौड़ाने से वहां मौजूद लोग दहशत में आ गए। अभिभावकों ने बताया कि यदि वाहन अनियंत्रित हो जाता तो कई बच्चों की जान खतरे में पड़ सकती थी।

बताया जा रहा है कि जिस बोलेरो से स्टंट किया गया, वह मध्य प्रदेश शासन अंकित सरकारी वाहन है और उसका पंजीयन कृष्णा केशव प्रजापति के नाम पर दर्ज बताया जा रहा है। चर्चा है कि यह वहान पीआईयू (PIU) के एसडीओ का है, वाहन चला रहा किशोर संबंधित अधिकारी का पुत्र था, हालांकि इस दावे की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

घटनाक्रम का वीडियो वहां मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश है और प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच तथा जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है। सरकारी वाहन का इस तरह कथित रूप से निजी उपयोग और सार्वजनिक स्थान पर स्टंटबाजी न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन है, बल्कि यह आम लोगों, विशेषकर स्कूली बच्चों की सुरक्षा से भी जुड़ा गंभीर मामला है।

Related Articles

Back to top button