सिकल सेल एनीमियां के खिलाफ अभियान: सांची विश्वविद्यालय के चिकित्सकों की टीम ने किया दौरा, बच्चें, महिला और पुरुषों की जांच की

[ad_1]

रायसेन17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

देश में कितने ऐसे नौजवान हैं, बच्चे हैं, स्त्री-पुरुष हैं जो बार-बार एनीमिया यानी कुपोषण का शिकार हो जाते हैं। लेकिन लापरवाही के कारण वो अपनी ठीक से जांच नहीं कराते और कई बार उनकी जान पर भी बन आती है। अगर आप बार-बार एनीमिया के शिकार हो रहे हैं तो सावधान हो जाइए और अपने खून की जांच ज़रूर करवाइए क्योंकि ये सिकल सेल के कारण होने वाला एनीमिया हो सकता है।

मध्य प्रदेश सरकार भी इन दिनों सिकल सेल एनीमिया के खिलाफ अभियान छेड़े हुए है। सांची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय के डॉक्टरों की एक टीम ने दो गांवों का दौरा कर स्कूलों तथा घर-घर जाकर बच्चों, महिलाओं और पुरुषों की जांच की, उन्हें सिकल सेल एनीमिया के बारे में बताया।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button