10 साल से बन रहा 108 Km का मार्ग!: अब भी हाईवे का आधे से अधिक काम बाकी, सांसद ने कहा- अब केवल कुछ दिन की समस्या

[ad_1]

सिंगरौली37 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राष्ट्रीय राजमार्ग-39 पर सीधी से सिंगरौली तक का सफर सुरक्षित नहीं। कब गड्ढा आ जाए पता ही नहीं। तेज रफ्तार में ब्रेक लगाने पड़ें तो गाड़ी अनियंत्रित होने का डर रहता है। अवैध कट और टूटी ग्रिल्स से भी हादसों का डर रहता है। सर्विस लेन पर अतिक्रमण भी बड़ी परेशानी। रोजाना गुजरने वाले लाखों वाहन चालकों की जान को खतरा। ऐसे में बड़ा सवाल यही है कि इस खस्ताहाल सड़क पर कब तक लोग जान जोखिम में डालकर सफर करेंगे, सरकार कब सुध लेगी?

सीधी-सिंगरौली पर आवागमन सुगम करने एक दशक पहले फोरलेन निर्माण की कवायद शुरू की गई थी, लेकिन अब तक पूरी नहीं हो सका। दोनों जिलों के बीच की 108 किमी की सड़क बनाने में 10 वर्ष का समय व्यतीत हो गया, लेकिन हाईवे का कार्य पूरा नहीं हो पाया। निर्माण कार्य कब तक पूरा हो सकेगा, यह सवाल पहले की तरह आज भी बना हुआ है। जनप्रतिनिधियों ने हाईवे का कार्य जल्द पूरा कराने का वादा करते हुए तीन बार शिलान्यास किया और अधिकारियों ने वादा पूरा करने के लिए जोर आजमाइश की, लेकिन नतीजा यह है कि अब भी हाईवे का आधे से अधिक काम बाकी है। जबकि, कार्य पूरा करने के लिए निर्धारित डेडलाइन में अब केवल छह महीने का वक्त शेष हैं।

तेजी से चल रहा है निर्माण कार्य: सांसद

सांसद रीति पाठक ने कहा कि हाईवे का निर्माण कार्य तेजी के साथ चल रहा है। नियमित रूप से मॉनिटरिंग की जा रही है। अब केवल कुछ दिनों की समस्या है। हर हाल में निर्माण कार्य इस बार समय पर पूरा होगा। पहले कुछ तकनीकी समस्या के चलते देरी हुई है।

कोशिश होगी समय पर पूरा हो काम: कलेक्टर

सिंगरौली के नवागत कलेक्टर अरुण परमार ने कहा कि हाईवे को लेकर अभी पूरी जानकारी लेना बाकी है। अभी कुछ कह नहीं सकते हैं कि कब तक पूरा होगा। कोशिश होगी समय पर कार्य पूरा हो।

फैक्ट फाइल

  • 331 करोड़ रुपए में तिरुपति बिल्डकॉन को जिम्मेदारी
  • 2023 अप्रैल महीने में कार्य पूरा करने की डेडलाइन
  • 2018 में अधूरे में निर्माण कार्य छोडकऱ गई गैमन इंडिया
  • 2021 में अक्टूबर महीने में दोबारा शुरू हुआ निर्माण कार्य

फ्लैश बैक

  • 2004 में हाइवे निर्माण को लेकर केंद्र सरकार ने बजट स्वीकृत किया।
  • 2013 में हाईवे निर्माण को लेकर पेटी कांट्रैक्टर ने कार्य शुरू किया।
  • 500 करोड़ खर्च कर 2018 में गैमन इंडिया ने काम बंद कर दिया।
  • 2021 फरवरी में तिरुपति बिल्डकॉन को काम सौंपा गया।
  • हाइवे निर्माण की जिम्मेदारी गेमन इंफ्रॉस्ट्रक्चर को जिम्मेदारी दी गई।
  • पेटी कांट्रैक्टर टेक्नोटेक इंफ्राटेक को मिली निर्माण की जिम्मेदारी।

अभी यह काम बाकी

  • कर्थुआ, बरगवां बस्ती, गोंदवाली, गोरबी व सिंगरौली रेलवे स्टेशन में बायपास।
  • डगा, बरगवां व मोरवा में रेलवे ओवरब्रिज व भूसा मोड़ में अंडरब्रिज।
  • सीधी से लेकर सिंगरौली के बीच 4 पुल व 18 पुलिया का निर्माण कार्य।
  • 85 किमी तक फोरलेन सड़क व डिवाइडर का निर्माण कार्य बाकी है।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button