तकनीकी तरीके से ब्लास्ट: मध्यप्रदेश में पहली बार, ब्लास्ट से नहीं, मशीन से काट रहे पहाड़; इससे लैंड स्लाइड नहीं होते

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • For The First Time In Madhya Pradesh, Mountains Are Being Cut By Machine, Not By Blast; It Does Not Cause Land Slides

भोपालएक घंटा पहलेलेखक: राहुल शर्मा

  • कॉपी लिंक
मशीन का नाम वायप्सा, सागर से धामोनी तक के रोड पर नई तकनीक से किया काम - Dainik Bhaskar

मशीन का नाम वायप्सा, सागर से धामोनी तक के रोड पर नई तकनीक से किया काम

सड़क बनाने के लिए चट्टानी इलाकों में ब्लास्ट किया जाता है। इससे आसपास की जमीन में कंपन होता है और अक्सर बड़े पैमाने पर लैंड स्लाइड होते हैं, जिससे प्रोजेक्ट का खर्च बढ़ जाता है। लेकिन, मप्र में अब नई तकनीक से चट्टानों, पहाड़ों को काटा जा रहा है। रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (आरडीसी) ने चट्‌टानों को काटने का काम कटिंग मशीन वायप्सा से शुरू किया है।

आरडीसी चीफ इंजीनियर सुनील वर्मा के मुताबिक ये मशीन आसानी से चट्‌टानों को काट देती है। इसके बाद पहाड़ पर जूट की दो लेयर और दो लेयर जाली लगाई जाती है, ताकि चट्‌टान के टुकड़े न गिरें। इससे चट्‌टानों के बीच की मिट्‌टी बारिश के दौरान भी नीचे नहीं गिरती। इसके बाद इसी मिट्‌टी पर छोटे-छोटे पौधे उग आते हैं, जिससे पहाड़ी हरी-भरी हो जाती है। इस तकनीक से न केवल खर्च कम आता है, सुरक्षा भी बढ़ जाती है। आरडीसी ने हाल ही में सागर से धामोनी के बीच के रोड इसी तकनीक से तैयार किए। इसमें वायप्सा से पहाड़ की 15 से 20 फीट ऊंची चट्‌टानों को बिना ब्लास्ट के काटा गया।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button