खेलकूद प्रतियोगिता का कैलेंडर जारी: ब्लाक पर 21 नवंबर, जिला स्तर पर 1 दिसंबर से होगी प्रतियोगिताएं

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Betul
  • Competitions Will Be Held At The Block From 21st November, At The District Level From 1st December

बैतूल3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मध्य प्रदेश शासन के युवा अभियान के तहत मध्यप्रदेश खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 21 से 30 नवंबर के मध्य जिले के समस्त विकासखंड पर किया जा रहा है। यह जिला स्तर पर 1 से 8 दिसंबर 2022 के मध्य आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री कप प्रतियोगिता में ऐथ्लैटिक्स, कबड्डी, वॉलीबॉल, फुटबॉल ,कुश्ती ,खो-खो खेल का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता पहले विकासखंड स्तर , जिला स्तर, संभाग स्तर और राज्य स्तर पर आयोजित की जानी है जिनमें राज्य स्तर पर विजेता टीम को 1 लाख द्वितीय 75 हज तृतीय को 50 हजार, कुश्ती और ऐथ्लैटिक्स में प्रथम 10 हजार, द्वितीय 7 हजार, तृतीय 5 हजार नगद पुरस्कार रखे गए हैं।

यह है नियम

खिलाड़ी मध्यप्रदेश का मूल निवासी होना अनिवार्य, खिलाड़ी को विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेना होगा एक खिलाड़ी एक ही खेल में भाग ले सकता है। खिलाड़ी बालक बालिका की आयु 31 दिसंबर 2022 की स्थिति में 18 वर्ष से कम (1 जनवरी 2005 के बाद वाले खिलाड़ी) होना अनिवार्य है। आयु सत्यापन हेतु खिलाड़ी को मूल जन्म प्रमाण पत्र अध्ययनरत विद्यार्थी अंकसूची, विकासखंड स्तर पर विजेता टीम जिला स्तर पर और जिला स्तर से विजेता संभाग स्तर पर भाग लेगी। विकासखंड प्रतियोगिता में खिलाड़ी अपने स्वयं के व्यय पर आएंगे जिला स्तरीय प्रतियोगिता हेतु विकासखंड से यात्रा व्यय दिया जाएगा।। सभी खिलाड़ियों को अपना पंजीयन विकासखंड प्रभारी के समक्ष आयोजन से पूर्व कराना अनिवार्य होगा।

खिलाड़ी यहां कर सकते पंजीयन

विकासखंड प्रभारी राम नारायण शुक्ला विकास खंड प्रभारी आमला एवं बैतूल 9926420212, राधे लाल बनखेडे विकास खंड प्रभारी आठनेर एवं भैसदेही 9926824149, शैलेंद्र शर्मा विकास खंड प्रभारी घोड़ाडोंगरी एवं शाहपुर 772303 7315, हेमंत विश्वकर्मा विकास खंड प्रभारी मुलताई एवं भीमपुर, योगिता चौरे विकासखंड प्रभारी प्रभात पट्टन 9171019337 कु. अनारकली तुमडाम विकास खंड प्रभारी चिचोली 8989026208 उपरोक्त विकास खंड प्रभारी से संपर्क करके खिलाड़ी अपने पंजीयन अवश्य करा लें। विकास खंड स्तरीय आयोजन की तिथियों हेतु प्रभारी से संपर्क किया जा सकता है इसकी जानकारी के लिए प्रत्यक्ष विज्ञप्ति प्रसारित की जाएगी

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button