National

10 मिनट में बनाएं किड्स स्पेशल ब्रेकफास्ट मिल्की ब्रेड

आइए, जानते हैं कैसे बनाएं मिल्की ब्रेड की रेसिपी।

मिल्की ब्रेड बनाने की सामग्री
व्हाइट या ब्राउन ब्रेड
चीनी
दूध
ड्राय फ्रूट्स
ट्रूटी फ्रूटी
कस्टर्ड पाउडर
मक्खन 


मिल्की ब्रेड बनाने की विधि
इस डिश को बनाने के लिए आप ब्राउन या व्हाइट कोई भी ब्रेड ले सकते हैं। अब आप एक पैन लें। इसमें दो चम्मच मक्खन डालें। अब इसमें दो ब्रेड डालकर उन्हें सेंक लें। अब आपको इसमें एक गिलास दूध डालना है। याद रखें की ब्रेड को अपनी जगह से हिलाएं नहीं। दोनों ब्रेड को सेंकने के बाद एक के ऊपर एक रख दें। अब दूध को पकने दें। अब आधा चम्मच कस्टर्ड पाउडर लेकर इसे आधा कप दूध में मिलाएं। अब इसे पैन में डाल दें। अब इसमें आधे चम्मच से कम चीनी डालें। इसे अच्छी तरह पककर गाढ़ा होने दें। आपको धीमी आंच पर ही इसे पकाना है। अब इसके ऊपर ड्राय फ्रूट्स या ट्रूटी फ्रूटी डाल दें। आपकी मिल्की ब्रेड तैयार है। इसे बच्चों को खिलाएं और खुद भी खाएं। बच्चों को यह रेसिपी बेहद पसंद आएगी। आप चाहें तो इसमें इलायची पाउडर भी एड कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button