शराब दुकान कर्मी ही बना रहे थे मिलावटी शराब 3 कर्मी सहित चार गिरप्तार हजारो के सामान जप्त

शराब दुकान की शराब को मिलावट के बाद दुकान मे ही खपा कर कमा रहे थे लाखो रू
अवैध शराब बॉटल में उपयोग करने रखे ढक्कन, होलोग्राम और लेबलिंग सामग्री बरामद
खैरागढ़ । जिला मुख्यालय मे सरकारी शराब दुकान कर्मियों द्वारा ही शराब की अवैध बाटलिंग कर मिलावटी शराब बेचने का मामला सामने आया है। खैरागढ़ पुलिस और साइबर सेल की कार्यवाही में इस गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। कार्यवाही में सरकारी शराब दुकान के तीन कर्मचारी सहित चार आरोपियो को गिरप्तार किया गया है। किराए के मकान लेकर आरोपी शराब दुकान के सेल्समैन भागवत वर्मा एवं त्रिलोक यादव शराब दुकान की शराब लेकर मिलावट कर अवैध बाटलिंग और रीफलिंग करते पाए गए। पुलिस ने रेड के बाद आरोपियों के खिलाफ धारा 34(1) क, 34(2), 36, 49 (ख) (ग), 59क (1) (2) आबकारी एक्ट एवं धारा 61(2), 318(4), 336(2), 336 (3), 340(2) के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ के बाद अन्य दो लोगो को भी गिरप्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में खैरागढ़ सरकारी शराब दुकान के सेल्समैन भागवत वर्मा 26 वर्ष सनडोगरी गातापार, सेल्समैन त्रिलोक यादव 29 वर्ष कुसुमकुआं दल्ली राजहरा, जालबांधा सरकारी शराब दुकान के सुपरवाइजर तिपेश सोनी 31 वर्ष डौंडी बालोद और शक्ति नारायण सिंह कुसुमकुआं दल्ली राजहरा, जालबांधा सरकारी शराब दुकान के सुपरवाइजर तिपेश सोनी 31 वर्ष डौंडी बालोद और शक्ति नारायण सिंह 43 साल दंतेवाड़ा को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों द्वारा शराब में पानी मिलाकर अवैध रूप से बॉटलिंग एवं रीफिलिंग कर बिक्री करना बताया है ।। आरोपियों के कब्जे से 130 नग गोवा स्पेशल व्हीस्की सीलबंद पौवा, 10.5 लीटर संदिग्ध तरल पदार्थ शराब जैसी गंधयुक्त कुल 34 लीटर 203 नग ढक्कन, 720 लेबल स्टीकर, 3 पत्ता होलोग्राम, 01 जेरिकेन, 01 चाड़ी, 12 नग ब्लू स्टिक 67 नग खाली शराब बोतल 02 खाली वाटर केन एवं अन्य सामग्री जप्त की गई है। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेजा गया है ।
शराब दुकान मे ही खपा रहे थे नकली शराब
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी कर्मचारी होने के चलते सरकारी शराब दुकान से ही शराब निकालकर उसे घर मे मिलावट कर सरकारी शराब दुकान में ही खपाते थे। इससे होने वाले अतिरिक्त फायदे को आरोपी खुद रख रहे थे। बताया गया कि मिलावट के बाद एक बाटल शराब को आरोपी दो बाटल बना रहे थे। मामले में आबकारी विभाग के अधिकारियो कर्मचारियो की संलिप्तता की आशंका भी है। एएसपी नितेश गौतम ने बताया कि मामले में गिरप्तार चार आरोपियो से पूछताछ के बाद विवेचना जारी है। विभागीय अधिकारियो कर्मचारियो की संलिप्तता की जांच भी की जा रही है।




