विधायक ब्यास कश्यप ने पोड़ी, गिद्धा और धाराशिव में विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

- विधायक निधि से 19 लाख रुपए के सीसी रोड समेत टिन शेड निर्माण को मिली स्वीकृति
जांजगीर चांपा/नवागढ़। नवागढ़ विकासखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देते हुए जांजगीर-चांपा विधायक ब्यास कश्यप ने ग्राम पोड़ी, गिद्धा और धाराशिव में विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। विधायक निधि से स्वीकृत इन कार्यों से ग्रामीणों को सड़क और सार्वजनिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
पोड़ी और धाराशिव में बनेगी सीसी रोड
विधायक ने ग्राम पोड़ी में 10 लाख रुपए की लागत से बनने वाले सीसी रोड तथा ग्राम धाराशिव में 9 लाख रुपए की लागत से बनने वाले सीसी रोड का भूमिपूजन किया। दोनों गांवों में सीसी रोड निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। वहीं ग्राम गिद्धा के नवधा चौक में टिन शेड निर्माण कार्य का भी भूमिपूजन किया गया।

ग्रामीण विकास को बताया प्राथमिकता
इस अवसर पर विधायक ब्यास कश्यप ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकता है। विधायक निधि के माध्यम से क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को स्वीकृति दिलाई जा रही है। सड़क एवं सार्वजनिक उपयोग के निर्माण कार्यों से ग्रामीणों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।

भूमिपूजन कार्यक्रम में जनपद पंचायत नवागढ़ सदस्य श्रीमती दुर्गा मोती पटेल, ग्राम पंचायत पोड़ी, गिद्धा एवं धाराशिव के सरपंच, उपसरपंच एवं पंचगण सहित अशोक कश्यप, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नवागढ़ भूनेश्वर केशरवानी, विधायक प्रतिनिधि जीतेन्द्र कश्यप, दिनेश पाण्डेय, जयप्रकाश तिवारी, नंदलाल सूर्यवंशी, रामचरण राठौर, ओमकार राठौर, भूनेश्वर राठौर, नारायण राठौर, संतोष पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।




