मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर कार्यक्रम: स्टूडेंट्स ने दी रंगारंग प्रस्तुति, कलेक्टर को नागरिक सम्मान से सम्मानित किया, 7 नवंबर तक होंगे आयोजन

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Burhanpur
- The Students Gave A Colorful Presentation, Honored The Collector With Civilian Honors, Events Will Be Held Till November 7
बुरहानपुर (म.प्र.)29 मिनट पहले
मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर 1 नवंबर 7 नवंबर 2022 तक जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसके तहत मंगलवार शाम इंदिरा कॉलोनी स्थित परमानंद गोविंदजीवाला ऑडिटोरियम में मुख्य समारोह सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत मध्य प्रदेश गान से हुई। कलेक्टर प्रवीण सिंह ने प्रदेश के विकास के लिए संकल्प दिलाया। राज्य स्तरीय कार्यक्रम से मुख्यमंत्री के लाइव संबोधन को जिला स्तरीय कार्यक्रम में उपस्थितजनों ने देखा व सुना।
कार्यक्रम में मेक्रोविजन एकेडमी, नेहरू मांटेसरी सीनियर सेकंडरी स्कूल, सेंट टेरेसा हायर सेकंडरी स्कूल व सावित्री बाई फुले शासकीय कन्या उमावि स्कूल के छात्र छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी।
यह रहे विजेता
सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम स्थान मेक्रोविजन एकेडमी, द्वितीय स्थान पर नेहरू मांटटेसरी सीनियर सेकंडरी स्कूल, तीसरे स्थान पर सावित्री बाई फुले शासकीय कन्या उमावि तथा चौथे पर स्थान सेंट टेरेसा हायर सेकेंडरी स्कूल रही।

कलेक्टर को मिला सम्मान
कलेक्टर प्रवीण सिंह द्वारा जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर संचालित अनेक योजनाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर जनप्रतिनिधिगणों ने अभिनंदन पत्र देकर नागरिक सम्मान से सम्मानित किया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस, महापौर माधुरी अतुल पटेल, नगर निगम अध्यक्ष अनिता यादव, अनिल भोंसले, मनोज तारवाला, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक दुबे, अपर कलेक्टर शैलेन्द्र सिंह सोलंकी सहित अन्य मौजूद रहे।
Source link