टीकमगढ़ में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा: तीन दिन में 70 किमी सफर तय कर छतरपुर जिले में पहुंचेगे कार्यकर्ता

[ad_1]

टीकमगढ़9 घंटे पहले

जिले के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जतारा विधानसभा के रानीगंज तिराहा से भारत जोड़ो यात्रा प्रारंभ की। यात्रा निवाड़ी कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रकाश दांगी ने टीकमगढ़ जिले की भारत जोड़ो यात्रा की समन्वयक किरण अहिरवार को सौंपी।

रानीगंज तिराहा से कांग्रेस जिलाध्यक्ष अध्यक्ष नवीन साहू के साथ कांग्रेस नेता सुरेंद्र सिंह गौर, कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष नंदकिशोर राय, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव आरआर बंसल, ओबीसी संगठन के जिला अध्यक्ष हीरालाल कुशवाहा, जतारा विधानसभा के भारत जोड़ो यात्रा के समन्वयक श्रीपद यादव सहित कांग्रेसी कार्यकर्ता तिरंगा लेकर पैदल यात्रा करते हुए लिधौरा पहुंचे। लिधौरा में जनसभा हुई। इसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार पर धर्म और जाति के नाम पर लोगों को बांटने के आरोप लगाए।

70 किमी यात्रा तय करेंगे कांग्रेसी

भारत जोड़ो यात्रा की जिला प्रभारी किरण अहिरवार ने बताया कि 3 दिनों में कांग्रेस कार्यकर्ता जिले के 70 किमी क्षेत्र में भ्रमण करेंगे। इस दौरान लोगों को भारत जोड़ो-नफरत छोड़ो का संदेश देंगे। यात्रा के दौरान जगह-जगह नुक्कड़ सभा होंगी।

आज इशोन में होगा रात्रि विश्राम

भारत जोड़ो सहयात्रा शनिवार को रानीगंज तिराहा से प्रारंभ होकर लिधौरा होते हुए इशोन गांव पहुंचेगी। जहां कांग्रेसी कार्यकर्ता रात्रि विश्राम करेंगे। 13 नवंबर को यात्रा प्रारंभ होकर सतगुवां होते हुए मुहारा पहुंचेगी। मुहारा में सभा होगी। सभा के बाद मुहारा से चलकर रात्रि विश्राम बैरवार में होगा।

14 नवंबर को जतारा होते हुए चंदेरा तिराहा, खरगूपुरा तिराहा, बराना होते हुए पलेरा पहुंचेगी। जहां रात्रि विश्राम होगा इसके बाद 15 नवम्बर को यात्रा पलेरा से प्रारंभ होकर आलमपुर होते हुए छतरपुर जिले की सीमा से बेला गांव पहुंचेगी। जहां छतरपुर जिले के समन्वयक को भारत जोड़ो यात्रा सौंपी जाएगी।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button