लौकी जूस पीते ही पूरा परिवार बीमार: पेट दर्द, उल्टी के बाद चार सदस्यों को किया अस्पताल में भर्ती, एक की हालत गंभीर

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • Stomach Pain, After Vomiting, Four Members Were Admitted To The Hospital, The Condition Of One Is Critical

ग्वालियर8 मिनट पहले

ग्वालियर में लौकी का जूस पीना एक परिवार को महंगा पड़ गया। जूस पीते ही महिला-पुरुष सहित परिवार के चार सदस्य फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। जिसके कारण उन्हें पेट में दर्द और उल्टियां होने लगी। हालत बिगड़ने पर परिजन ने उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। जिसमें से एक बुजुर्ग की हालत नाजुक बनी हुई है और दोनों महिलाओं की हालत में सुधार है। एक अन्य बीमार की हालत ठीक होते ही उसे डिस्चार्ज कर दिया गया है। सभी ने बीमार होने से पहले लौकी का जूस पीया था।

जानकारी के मुताबिक पता चला है कि ग्वालियर शहर के आनंद नगर मकान नंबर 76-A में रहने वाले 68 वर्षीय किशोरी लाल गुप्ता बुधवार सुबह बाजार से लौकी खरीद कर लाए थे। लौकी लाकर उन्होंने घर पर उसका जूस बनाया। जिसे किशोरी लाल गुप्ता उनकी पत्नी 64 वर्षीय राम कुमारी गुप्ता, 47 वर्षीय बेटा नवीन गुप्ता और 45 वर्षीय बहू भावना गुप्ता ने पीया। जैसे ही उन्होंने लौकी का जूस पिया तो पेट में दर्द और उल्टी होने लगी। उल्टी के साथ ब्लड भी आने लगा जिससे उनकी हालत बिगड़ने लगी। तबीयत बिगड़ता देख उनके अन्य परिजन ने लक्ष्मी बाई कॉलोनी में स्थित कल्याण हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां किशोरी लाल की हालत नाजुक बनी हुई है, वहीं पत्नी राम कुमारी और बहू भावना की तबीयत में सुधार होने लगा है। किशोरी लाल का बेटा स्वस्थ होकर डिस्चार्ज कर दिया गया है। फूड पॉइजनिंग के चलते किशोरी लाल गुप्ता के लिवर और किडनी को 50 प्रतिशत से ज्यादा नुकसान हो गया है। इसके अलावा उनका ब्लड प्रेशर और अन्य बीमारियों की भी शिकायत थी जिसके कारण उनकी तबीयत में सुधार नहीं हो पा रहा है।

जूस पीने के बाद अचानक बिगड़ने लगी हालत

किशोरी लाल के बेटे नवीन गुप्ता से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने इस विषय में बात करने से साफ इनकार कर दिया। बेटे नवीन का कहना कि मुझे इस संबंध में कोई बात नहीं करनी है।

डॉक्टर का कहना

कल्याण हॉस्पिटल की डॉक्टर अनामिका मिश्रा ने बताया है कि लौकी का जूस पीने से फूड पॉइजनिंग के चलते पेट में दर्द उल्टी के कारण महिला पुरुष सहित एक परिवार के चार लोग हॉस्पिटल में भर्ती कराए गए थे। जिसमें से मरीज किशोरी लाल गुप्ता की हालत नाजुक बनी हुई है क्योंकि फूड पॉइजनिंग के कारण शरीर में जहर फैलने से उनके लिवर और किडनी को काफी नुकसान पहुंचा है। उनका BP भी काफी बढ़ा हुआ है। साथ ही उनकी पल्स भी कम आ रही है। अन्य परिजन की हालत में सुधार है।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button