रोड एक्सीडेंट में DPS के माली सहित दो की मौत: दशहरा पूजन के लिए रिश्तेदार के साथ सामान लेने निकले थे

[ad_1]

इंदौरएक घंटा पहले

दशहरा पूजन के लिए पूजा का सामान लेने निकले दो रिश्तेदार हादसे का शिकार हो गए। दोनों को घायल अवस्था में एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से एक ने बुधवार शाम दम तोड़ दिया। जबकि दूसरे की गुरुवार अल सुबह मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिये भेजा है। टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। रिश्तेदारों के मुताबिक दोनों बाइक से निकले थे। इनमें से एक इंदौर के डीपीएस में माली का काम करते थे।

पुलिस के मुताबिक घटना कनाड़िया से उपड़ीनाथा गांव के बीच की है। यहां भगवान पुत्र किशोरीलाल गोयल और उनके रिश्तेदार गजानंद पुत्र कतार सोलंकी को बाइक से घर आते समय अज्ञात चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को 108 एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। यहां उनकी मौत हो गई। रिश्तेदारों ने बताया कि दोनों दशहरा पूजन के लिए पूजा का सामान लेने निकले थे।
पत्नी और बेटी पहुंची अस्पताल
रिश्तेदार दीपक ने बताया कि शाम को उन्हें अस्पताल से सूचना मिली कि भगवान और गजानंद का एक्सीडेंट हुआ है। सूचना पर दोनों की पत्नी ललिता-बबीता और बेटी अस्पताल पहुंची। उस समय दोनों का आईसीयू में उपचार चल रहा था। परिवार के मुताबिक भगवान डीपीएस स्कूल में माली का काम करते थे। उनके परिवार में दो बेटी ओर एक बेटा है। वही भगवान मकान निर्माण के काम से जुडे़ थे। उनके परिवार में दो बेटियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। परिवार के मुताबिक अभी टक्कर मारने वाले वाहन की जानकारी सामने नही आ पाई है।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button