रेवांचल एक्सप्रेस में महिला से बदसलूकी का मामला: अखंड ब्राह्मण महासभा समिति ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, कहा- कांग्रेसी MLA की विधानसभा सदस्यता रद्द हो

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Shahdol
  • Akhand Brahmin Mahasabha Committee Submitted A Memorandum To The Collector, Saying Congress MLA’s Assembly Membership Should Be Canceled

शहडोलएक घंटा पहले

रेवांचल एक्सप्रेस में महिला से बदसलूकी करने वाले कांग्रेसी विधायकों कोतमा के सुनील सराफ एवं सतना के सिद्धार्थ कुशवाहा की विधानसभा सदस्यता रद्द करने की मांग की गई। बुधवार को अखंड ब्राह्मण महासभा समिति मध्यप्रदेश ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। महासभा ने चेतावनी दी है कि, यदि इन दोनों विधायकों के ऊपर कार्यवाही नहीं होती है तो, संपूर्ण भारत वर्ष में उग्र आंदोलन किया जाएगा।

ज्ञापन सौंपने के दौरान अखंड ब्राह्मण महासभा समिति मध्य प्रदेश के संचालक सुभाष चतुर्वेदी, प्रदेशाध्यक्ष नीलेश द्विवेदी, महिला प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ.सोनिया तिवारी, संभागीय अध्यक्ष संजय गर्ग, जिला संगठन मंत्री दुर्गेश द्विवेदी, जिला अध्यक्ष अखिलेश द्विवेदी, जिला उपाध्यक्ष उमा मिश्रा, अनिल द्विवेदी, निशांत गर्ग, धनरेश द्विवेदी, अंकुर मिश्रा, अनिल आकाश तिवारी, शास्त्री कृष्णकांत मिश्रा, अर्जुन तिवारी, अरविंद त्रिपाठी, प्रांशु तिवारी, शैलेंद्र पाठक, लालजी द्विवेदी सहित शिवानी पाण्डेय आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button