भारतीय सेना के शौर्य को समर्पित तिरंगा यात्रा का आयोजन ग्राम पंचायत गोढ़ी में किया गया

अहिवारा, 26 मई 2025/ भारतीय जनता पार्टी मुरमुंदा मंडल द्वारा ग्राम गोढ़ी के विभिन्न वार्डों से होकर तिरंगा यात्रा ग्राम पंचायत गोढ़ी में मां भारती की आरती के साथ ही संपन्न हुआ। यह यात्रा हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के पश्चात भारतीय सेना द्वारा किए गए साहसिक और निर्णायक कार्रवाई के प्रति सम्मान और समर्थन व्यक्त करने हेतु किया गया।

आज का यह कार्यक्रम तिरंगा यात्रा सहसंयोजक यमुना साहू (महिला मोर्चा महामंत्री) की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्राम पंचायत गोढ़ी सरपंच अन्नपूर्णा साहू, डॉ. जी. आर. वर्मा, पूर्व सरपंच गोपी साहू, धमधा जनपद पंचायत सभापति नागेश साहू, योगेंद्र साहू, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता सुरेंद्र साहू, रामजी कुशवाहा, प्रेमलाल साहू, जयराम धीवर, संतन यादव, सोमकांत वर्मा, उर्वशी साहू, लोकेश्वरी साहू, कीर्ति साहू भाजपा कार्यकर्ता, महिलाएं व बच्चे इस तिरंगा रैली में शामिल हुए।
