Chhattisgarh
राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग (NCBC) की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति का आज रायपुर आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

रायपुर, 7 मई 2026/राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग (NCBC) की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति का आज रायपुर आगमन हुआ है। छत्तीसगढ़ पहुंचने पर स्थानीय जन प्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने रायपुर एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया। यह राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष का पद संभालने के बाद उनका पहला छत्तीसगढ़ दौरा है।

इस यात्रा के दौरान, उनका मछुआरा समुदाय (fishing community) के एक कार्यक्रम में शामिल होने का कार्यक्रम है। इसके अलावा, वह अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) समुदाय के अधिकारों और उनके उत्थान से संबंधित मुद्दों पर राज्य के अधिकारियों के साथ चर्चा भी करेंगी।
Follow Us





