Entertainment

कश्मीर की कली बनीं Hina Khan, सिंपल लुक ने जीता फैंस का दिल

Hina Khan: हिना खान मशहूर एक्ट्रेस हैं. हिना न केवल बेहतरीन अभिनेय के लिए जानी जाती हैं बल्कि अपने फैशन सेंस को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं. आए दिन हिना खान स्टाइलिश लुक में अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. एक्ट्रेस ने हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में एक्ट्रेस गोल्डन ड्रेस में नजर आ रही हैं. गोल्डन पैंट के साथ अनारकली स्टाइल कुर्ता वियर किया है. इस कुर्ते में फुल स्लीव्स हैं. इसके साथ मैजेंटा कलर का दुपट्टा वियर किया है. इस दुपट्टे में गोल्डन बॉर्डर है. बालों को खुला रखा है. ईयररिंग्स वियर किए हैं. कानों में झुमके पहने हैं.

लाइट मेकअप और फ्लैट स्लीपर के साथ लुक को कंप्लीट किया है. ये लुक बहुत ही सिंपल और प्यारा है. एक्ट्रेस ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि “कश्मीर की कली सेलेब्रटिंग ईद इन जन्नत-ए-कश्मीर.” उनके फैंस को ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है. आइए एक नजर डालें उनकी एथनिक लुक पर…

एक्ट्रेस ने ये तस्वीरें ईद के मौके पर शेयर की हैं. हिना खान कश्मीर में ईद का त्योहार सेलिब्रेट कर रही हैं. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं. एक्ट्रेस का ये सिपंल लुक आप भी किसी खास अवसर पर रीक्रिएट कर सकती हैं. इन तस्वीरों में एक्ट्रेस बहुत ही खूबसूरत पोज देते हुए नजर आ रही हैं. आज 22 अप्रैल को ईद का त्योहार सेलिब्रेट किया जा रहा है. रमजान के पवित्र महीने का समापन इस त्योहार के साथ होता है. इस दिन लोग ट्रेडिशनल आउटफिट्स वियर करते हैं.

तरह-तरह के स्वादिष्ट व्यंजन बनाए जाते हैं. बहुत से लोग एक-दूसरे को गिफ्ट देते हैं. इस दिन बहुत से लोग घर पर पार्टी भी रखते हैं. इसमें रिश्तेदार और करीबी लोग शामिल होते हैं. मुस्लिम समुदाय के लिए ये त्योहार बहुत ही महत्व रखता है. रमजान के पवित्र महीने में रोजे रखे जाते हैं. इस दौरान दिन की शुरुआत सहरी के साथ होती है. शाम को इफ्तार के साथ रोजा खोला जाता है. ऐसा सूरज ढलने पर किया जाता है.

Related Articles

Back to top button