गुना की 9 वर्षीय गुड़िया पहुंचेगी अमेरिका: नार्थ कैरोलिना की महिला ने लिया गोद; कलेक्टर ने गिफ्ट देकर किया रवाना

[ad_1]

गुना7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
बच्ची को अमेरिका की महिला के सुपुर्द किया गया। - Dainik Bhaskar

बच्ची को अमेरिका की महिला के सुपुर्द किया गया।

गुना की गुड़िया अब सात समंदर पार रहेगी। दत्तक ग्रहण के तहत USA के एक दंपत्ति ने बच्ची को गोद लिया है। मंगलवार को जिला अस्पताल स्थित आश्रम में उसे दंपत्ति को सौंपा गया। कोर्ट के आदेश औरप्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्होंने बच्ची को गोद लिया। इस दौरान कलेक्टर भी मौजूद रहे। उन्होंने बच्ची को उपहार देकर दंपत्ति के साथ रवाना किया। बच्ची दिल्ली होते हुए अमेरिका पहुंचेगी।

जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग के संचालक डीएस जादौन ने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा संचालित मां स्वरूप आश्रम (विशेषज्ञ दत्तक गृहण एजेन्सी) में निवासरत बालिका कुटुम्ब न्यायालय द्वारा पारित आदेश के पालन में भावी दत्तक माता तमिका शिया पीटरसन नॉर्थ कैरोलिना यूएसए को कलेक्टर फ्रेंक नोबल ए की उपस्थिति में अन्तर्राष्ट्रीय दत्तक गृहण में सुपुर्द किया। इस अवसर पर कलेक्टर ने दंपति से चर्चा कर गिफ्टहेम्‍पर दिया साथ ही शुभकामनाएं प्रेषित की गयी एवं बालिका के उज्‍जवल भविष्य की कामना की गयी।

6 वर्ष की उम्र में हुई अकेली

बालिका की उम्र 9 वर्ष है। वह 2019 से जिला अस्पताल परिसर स्थित मां स्वरूपा आश्रम में रह रही थी। जब वह ढाई वर्ष की थी, तभी उसके पिता की मौत हो गयी थी। वहीं 2019 में उसके सिर से मां का साया भी उठ गया था। लंबी बीमारी के बाद उसकी मां की मौत हो गयी थी। तभी से वह आश्रम में रह रही थी। बच्ची सभी से घुल-मिल गयी थी और बहुत अच्छे से आश्रम में निवास कर रही थी।

दो वर्ष चली प्रक्रिया

बच्ची को गोद लेने की पिछले दो वर्ष से चल रही थी। अंतरराष्ट्रीय कारा संगठन से अप्रूवल मिलने के बाद फैमिली कोर्ट में प्रकरण आया। फैमिली कोर्ट से आदेश होने के बाद एक दिन पहले ही अमेरिका की महिला तमिका शिया और संगठन से एक महिला गुना पहुंची। मंगलवार को महिला को बच्ची सौंपी गई। तमिका के पति की भी मौत हो चुकी है। वह फार्मेसी कंपनी में टेक्नीशियन के पद पर पदस्थ हैं।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button