रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज: पहली बार छह देशाें के 100 से ज्यादा दिग्गज क्रिकेटर इंदौर में; कल से शुरू होंगे मैच, इंडिया का मुकाबला अब 19 को

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • For The First Time, More Than 100 Legendary Cricketers From Six Countries In Indore; Matches Will Start From Tomorrow, India’s Match Will Now Be On 19

इंदौर35 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इंदौर के होलकर स्टेडियम में 17 सितंबर से शुरू होने वाले रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के पांच मुकाबलों के लिए गुरुवार को छह देशों के 100 से ज्यादा खिलाड़ी इंदौर पहुंचे। यह पहला मौका है जब इतने दिग्गज खिलाड़ी इंदौर आए हैं। इनमें सचिन के अलावा युवराज सिंह, ब्रायन लारा, शेन वाॅटसन, ब्रेट ली, जोंटी रोड्स आदि शामिल हैं।

इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका की टीमों के अलावा न्यूजीलैंड और वेस्ट इंडीज के कुछ खिलाड़ी शुक्रवार को आएंगे। चार्टर प्लेन से सोशल मीडिया पर सेल्फी साझा करते सचिन तेंडुलकर ने पूछा कि क्या आप बता सकते हैं इस फोटो में कितने अंतरराष्ट्रीय रन और विकेट हैं?

अचानक बदला शेड्यूल

उधर, गुरुवार को मैचों के शेड्यूल में अचानक बदलाव किए गए हैं। 18 सितंबर को हाेने वाला भारत-न्यूजीलैंड का मुकाबला अब 19 सितंबर को होगा। बुक माय शो पर टिकटों की बिक्री शुरू हो चुकी है। भारत व न्यूजीलैंड मैच के टिकट 500 से 2 हजार के हैं। अन्य टीमों के मैच के टिकट की कीमत 200 से 500 रु. है। एक व्यक्ति 10 टिकट बुक कर सकता है।

सचिन ने पूछा- बता सकते हैं इस फोटो में कितने अंतरराष्ट्रीय विकेट व रन हैं? जवाब यहां है… गिनते रह जाएंगे इन महारथियों के रिकॉर्ड

सचिन ने शतक के साथ इंदौर में पूरे किए थे 10 हजार रन

सचिन 21 साल बाद इंदौर में खेलेंगे। उन्होंने 2001 नेहरू स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक जमाया था। 139 रन की पारी में 19 चौके लगाकर 10 हजार रन पूरे किए थे। मैच भारत 118 रनों से जीता था।

संशोधित कार्यक्रम : तीन दिन में पांच मैच होंगे

  • 17 सितंबर – बांग्लादेश लीजेंड्स वि. न्यूजीलैंड लीजेंड्स -दोपहर 3.30 बजे से।
  • 17 सितंबर – इंग्लैंड लीजेंड्स वि. वेस्टइंडीज लीजेंड्स -शाम 7.30 बजे से
  • 18 सितंबर -श्रीलंका लीजेंड्स वि. दक्षिण अफ्रीका लीजेंड्स -दोपहर 3.30 बजे से।
  • 18 सितंबर – ऑस्ट्रेलिया लीजेंड्स वि. बांग्लादेश लीजेंड्स – शाम 7.30 बजे से।
  • 19 सितंबर – भारत लीजेंड्स वि. न्यूजीलैंड लीजेंड्स – शाम 7.30 बजे से।

सचिन तेंडुलकर, उम्र 49 साल (भारत)
टेस्ट/वनडे : 663 मैच, कुल 34 हजार 347 रन, 101 शतक, 164 अर्धशतक, 200 बेस्ट स्कोर। जो ग्वालियर में बनाए थे।
टी-20 : 1 मैच, 10 रन, 2 चौके।
पिछले मैच में प्रदर्शन : 16 रन।

युवराज सिंह, 40 साल (भारत)
टी-20 : 58 मैच, 1177 रन, 8 अर्धशतक, 77 बेस्ट।
होलकर में रिकॉर्ड : 1 शतक, अर्धशतक , 4 विकेट (63 रन, 118 रन)।
पिछला मैच : 6 रन।

ब्रेट ली, 45 साल (ऑस्ट्रेलिया)
टी-20 : 25 मैच, 28 विकेट, 3/23 बेस्ट।
पिछले मैच में प्रदर्शन : 1 विकेट।

ब्रायन लारा, 53 साल (वेस्ट इंडीज)
टेस्ट/वनडे : 430 मैच, 22358 रन, 400 बेस्ट, 53 शतक, 111 अर्धशतक। वेस्ट इंडीज टीम के पूर्व कप्तान। टेस्ट में 400* रन बनाने वाले एकमात्र बल्लेबाज।
पिछले मैच में प्रदर्शन : 46 रन

जोंटी रोड्स, 53 साल (द. अफ्रीका)
टेस्ट/वनडे : 272 मैच, 8467 रन, 121 बेस्ट स्कोर वन डे में, कुल 5 शतक, 50 अर्धशतक
रोड सेफ्टी सीरीज के पिछले मैच में प्रदर्शन : 38 रन

शेन वॉटसन, 41 साल (ऑस्ट्रेलिया)
टी-20 : 58 मैच, 1462 रन, 124 बेस्ट, 10 अर्धशतक, 48 विकेट।
पिछले मैच में प्रदर्शन : 39 रन

मौसम पर सबकी नजर- सीरीज को लेकर सभी की नजर बारिश पर है। तीन दिन से रुक-रुक कर बारिश जारी है। यह क्रम बना रहा तो मुश्किल हो सकती है।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button