कांग्रेस पार्षदों ने नगरनिगम में किया प्रदर्शन: बोले- वार्डो में नही हो रहा कोई काम, कार्यकाल को हो गए 100 दिन

[ad_1]

देवास3 घंटे पहले

नगर निगम परिषद को बने लगभग 100 दिन हो गए है, लेकिन अब तक शून्य उपलब्धि रही। ना एक निविदा निकाली गई, ना जनता हित में कोई फैसला। छोटे-छोटे काम बंद पड़े है, शहर में वार्डों में आम जन परेशान है। जनप्रतिनिधि मौन अधिकारी मौन है और जनता लाचार है। सिर्फ प्रायोजित इवेंट कर जनता को बरगलाया जा रहा है। पार्षद प्रतिनिधि राहुल पवार ने बताया कि समस्त कांग्रेस पार्षद दल द्वारा निगम प्रशासन व चुने हुए जनप्रतिनिधियो को जगाने के लिए शुक्रवार को नगर निगम पहुंचे और मिठाई बांटकर, ढोल बजाकर व पटाखे फोड़ कर इन्हें जगाने का प्रयास किया गया।

नगर निगम परिषद की बैठक नहीं हो रही है। जिसको लेकर आज हम सभी कांग्रेस पार्षददल द्वारा नगर निगम परिसर में प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन नगर निगम प्रशासन को जगाने के लिए किया गया अगर आगे भी नगर निगम प्रशासन नहीं जागेगा तो हम उग्र आंदोलन करके चक्काजाम करेंगे।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button