ChhattisgarhNational
BREAKING NEWS : नक्सली और अर्धसैनिक बल के बीच मुठभेड़, SP ने की पुष्टि, मौके से कई घातक सामान बरामद
गरियाबंद, फारूक मेमन,07 सितम्बर। Big Breaking गरियाबंद जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही हैं। दरअसल यहाँ नक्सली और अर्धसैनिक बल मे मुठभेड़ हो गई हैं। जानकारी अनुसार सोभा के भिमाटीकरा के जंगलों में यह मुठभेड़ हुई हैं।

दरअसल 12 से 15 नक्सलियों ने एकाएक सर्चिंग पार्टी पर फायर शुरू कर दी। जिसके बाद जवानों ने जवाबी फायर की और नक्सली जंगलों की ओर भाग निकले। घटना से नक्सली सामान, साहित्य सैमसंग टेबलेट इंसास राइफल के मैगजीन व कारतूस के साथ ही सोलर प्लेट नक्सली वॉकी टॉकी बरामद किया गया। पुलिस अधीक्षक जे.आर.ठाकुर ने अधिकारिक पुष्टि की हैं।
Follow Us