Chhattisgarh

नारायणपुर में जवान ने सर्विस राइफल से गोली मारकर की आत्महत्या

नारायणपुर। छत्‍तीसगढ़ के नारायणपुर में जवान ने खुद की सर्विस राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि जवान कोहकामेटा थाने में पदस्थ था। जवान का नाम हेडकांस्टेबल अरुण उइके बताया जा रहा है।आत्महत्या का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। मृतक जवान जिला पुलिस बल का है। सुबह लगभग 11 बजे की घटना है। मृतक जवान धमतरी जिला के सिहावा का निवासी बताया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए नारायणपुर जिला अस्पताल लाया गया है।

Related Articles

Back to top button