पत्नी की हत्या कर फरार पति गिरफ्तार: चरित्र शंका में 17 बार चाकू घोंपे, सिर पर बाट मारकर की थी हत्या

[ad_1]

भोपालएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

भोपाल के निशातपुरा इलाके में चरित्र शंका में पत्नी की हत्या कर फरार हुए पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने कबूला कि पत्नी अपने रिश्तेदारी के युवक से फोन पर बात करती थी। मना करने पर भी नहीं मानती थी। पत्नी पर उसे शक था। 11 अक्टूबर को पत्नी की हत्या करने के बाद चुपचाप झांसी भाग गया था। सोमवार को भोपाल से वह दिल्ली जाने वाला था। तभी पुलिस ने उसे नादरा बस स्टैण्ड के पास से गिरफ्तार कर लिया। टीआई रूपेश दुबे ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उसने पत्नी के शरीर पर 17 बार चाकू घोंपे थे। सिर पर बाट मारकर उसकी हत्या करने की बात कबूली है।

निशातपुरा इलाके के चोपड़ाकलां रामनगर कॉलोनी में रहने वाली काजल सिलावट की शादी मई 2021 में गैरतगंज, रायसेन के रहने वाले राजकुमार सिलावट से हुई थी। राजकुमार भोपाल में ही गोया कॉलोनी में लालजी यादव के मकान में किराए से रहता था। वह फल का ठेला लगाता था। 11 अक्टूबर को उसने पत्नी की बेरहमी से हत्या कर कर फरार हो गया। निशातपुरा टीआई रुपेश दुबे ने बताया कि शाम को मकान मालिक लालजी के बेटे ने काजल का शव घर के अंदर पड़े होने की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू की। जांच में पता चला कि काजल के सिर पर पति ने तौल का बांट मारा। इसके बाद चाकू से ताबड़तोड़ वार किए हैं। शरीर पर चाकू के 17 से ज्यादा घाव हैं।

पति-पत्नी में अक्सर होता था झगड़ा
मकान मालिक लालजी यादव के बेटे कमलेश यादव ने पुलिस को बताया था कि उन्होंने किराए से देने के लिए घर में चार कमरे बनवा रखे हैं। सभी किराए से दिए हुए हैं। एक कमरे में राजकुमार भी पत्नी काजल के साथ रहता था। मंगलवार दोपहर सभी किराएदार अपने-अपने काम पर निकल गए थे। राजकुमार और काजल घर पर थे। राजकुमार अपनी पत्नी काजल पर शक करता था। इसी को लेकर दोनों में अक्सर झगड़ा होता रहता था।

कमरे में लहूलुहान हालत में पड़ी थी
11 अक्टूबर की शाम को जब काजल काफी देर तक बाहर नहीं निकली, तो पड़ोसी ने मकान मालिक को सूचना दी। इसके बाद लालजी यादव कमरे पर पहुंचे। यहां देखा, तो कमरे का दरवाजा भी ठीक से नहीं लगा था। अंदर देखा तो काजल लहूलुहान जमीन पर पड़ी थी। पास में ही खून से लथपथ चाकू और बांट पड़ा था। खून बाहर न आए, इसके लिए दरवाजे से सटाकर कपड़ा भी रखा था। लालजी ने तुरंत पुलिस को सूचना दी थी।

महीनेभर पहले मायके चली गई थी काजल
कमलेश यादव ने बताया कि महीनेभर पहले ही दोनों के बीच लड़ाई हुई थी। इसके बाद काजल पत्नी घर छोड़कर मायके चली गई थी। कुछ दिन पहले ही वापस आई थी। दो दिन पहले काजल की मां भी आई थी। वह किस वजह से आईं थी, इसकी जानकारी नहीं है। काजल के पिता कनछेदी विश्वकर्मा ने बताया कि काजल के 6 भाई-बहन हैं। 2 भाई 4 बहन, जिसमें से पिछले महीने ही सागर में रहने वाली एक बहन की मौत हो गई थी।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button