डेमू ट्रेन का विस्तारीकरण: 23 से गोंदिया से गढ़ा जबलपुर तक दौड़ेगी, यात्रियों को आवाजाही में होगी सुविधा

[ad_1]

बालाघाटएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

रेल सुविधा में इजाफा करते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर मंडल ने गोंदिया से नैनपुर के बीच चलने वाली डेमू ट्रेन का विस्तारीकरण किया। अब इसे गढ़ा (जबलपुर) स्टेशन तक किया गया है। इसकी शुरुआत कल 23 अक्टूबर से होगी। खबर है कि बालाघाट स्टेशन से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

बता दें कि इस मांग के लिए क्षेत्रीय विकास समिति लामटा द्वारा लगातार आंदोलन किया जा रहा था। गोंदिया-नैनपुर (07829) और नैनपुर-गोंदिया (07830) दो फेरों में चलेगी। जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 07829 गोंदिया से सुबह 6.30 बजे छूटेगी, जो 7.30 बजे बालाघाट, 8.20 पर चरेगांव, 8.48 पर लामटा, 9.50 पर नैनपुर तथा दोपहर 12.40 बजे गढ़ा जबलपुर पहुंचेगी।

गाड़ी नंबर 07830 दोपहर 1.40 बजे गढ़ा से छूटेगी, जो शाम 5 बजे नैनपुर, 6.30 बजे लामटा और रात 9 बजे गोंदिया पहुंचेगी। यात्रियों को नैनपुर से जबलपुर जाने के लिए एक और रेल सेवा का लाभ मिलेगा, जिससे यात्रियों को आवाजाही में काफी सुविधा होगी।

ट्रेन पूर्व में गोंदिया से समनापुर तक चलती थी, जिसे विस्तारित कर गोंदिया से नैनपुर किया गया। अब यात्रियों की मांग पर रेलवे ने फैसला लेते हुए ट्रेन को विस्तारित कर गोंदिया से गढ़ा तक किया। पैसेंजर ट्रेन के अभाव में पिछले दो साल से करीब दो सैकडा गांवों के लोगों को आवाजाही में हो रही थी। उन्हें यात्री बसों के जरिए महंगा सफर करने पर मजबूर होना पड़ रहा था। पूर्व में क्षेत्रवासियों ने ट्रेन की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर रेल प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा था।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button