Chhattisgarh

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जांजगीर में ‘जनादेश परब’ कार्यक्रम में होंगे शामिल

रायपुर, 22 दिसम्बर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज एक दिवसीय प्रवास पर जांजगीर-चांपा जिले के दौरे पर रहेंगे। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11:35 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से कार द्वारा स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान कर 11:55 बजे एयरपोर्ट पर पहुचेंगे, जहां वे कुछ समय आरक्षित रहेंगे। इसके पश्चात दोपहर 12:30 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा जांजगीर-चांपा के लिए रवाना होंगे और 1:00 बजे हेलीपेड जांजगीर-चांपा पहुंचेंगे।

हेलीपेड से मुख्यमंत्री 1:10 बजे कार द्वारा पुलिस लाइन, खोखरा भाठा जांजगीर के लिए प्रस्थान करेंगे और 1:20 बजे वहां आगमन होगा। इसके बाद 1:30 बजे से 3:00 बजे तक मुख्यमंत्री ‘जनादेश परब’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यक्रम उपरांत मुख्यमंत्री 3:00 बजे पुलिस लाइन जांजगीर से प्रस्थान कर 3:10 बजे हेलीपेड पहुंचेंगे। 3:30 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर के लिए रवाना होकर 4:00 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर पहुंचेंगे।

एयरपोर्ट से 4:20 बजे कार द्वारा प्रस्थान कर मुख्यमंत्री 4:40 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर पहुंचेंगे तथा शेष समय आरक्षित रहेगा।

Related Articles

Back to top button