ठंडक का एहसास: 10 साल में 7 बार दिवाली पर पारा 16 डिग्री से नीचे, आज भी ऐसे ही आसार; बंगाल की खाड़ी के तूफान का असर नहीं

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- 7 Times In 10 Years The Mercury Is Below 16 Degrees On Diwali, The Same Is Expected Today; No Effect Of Bay Of Bengal Storm
भोपालएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

10 साल में दीपावली पर तापमान
- रात का पारा सामान्य से दो से चार डिग्री तक कम रहने की संभावना
शहर में लगातार दूसरे दिन रात में अच्छी ठंड पड़ी। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में उठ रहे तूफान का यहां कोई असर नहीं होगा। सोमवार को दीपावली की रात भी अच्छी ठंड पड़ने के आसार हैं। रात का तापमान सामान्य से 2 या 3 डिग्री कम 15 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। दीपावली पर शहर में ठंड का ट्रेंड भी यही है। 10 साल में 7 बार दीपावली पर रात का तापमान 16 डिग्री से नीचे रहा है। इस दौरान यह सामान्य से 2 से 4 डिग्री तक कम रहा।
मौसम विशेषज्ञ पीके साहा ने बताया कि सोमवार सुबह शहर के कुछ इलाकों में धुंध छाने का अनुमान है। शाम ढलने के बाद ठंडी हवा चलने से ठंड में भी इजाफा होगा। इधर शहर में रात का तापमान दूसरे दिन भी 15.5 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 2 डिग्री कम रहा। रविवार को दिन का तापमान 31.2 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य रहा। शनिवार के मुकाबले इसमें 0.3 डिग्री की गिरावट हुई। इसकी वजह बताते हुए साहा ने कहा कि दिन में 24 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के कारण तापमान नहीं बढ़ सका। पिछले साल दीपावली पर रात का तापमान 14 डिग्री से नीचे पहुंच गया था पिछले साल के मुकाबले इस बार दीपावली 9 दिन पहले पड़ रही है।
Source link