घर में फटा गैस सिलेंडर: हरदा में महिला की गृहस्थी का सामान तितर-बितर हो गया, बड़ा हादसा टला

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Harda
  • The Belongings Of The Woman’s Household Were Scattered In Harda, A Big Accident Was Averted

हरदाएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

हरदा के नांदरा गांव में सोमवार शाम घर में रखे LPG सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। सिलेंडर में ब्लास्ट होते ही महिला की गृहस्थी का सारा सामान तितर-बितर हो गया। वहीं, घर की दीवारें भी क्षत्रिग्रस्त हो गई है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार गांव में रहने वाली सुकिया बाई उम्र करीब 50 साल सोमवार शाम को पड़ोस के एक मकान में गई थी।

बताया जा रहा कि बीते साल कोरोना में महिला के पति भाऊराम राठौर का देहांत हो गया था। जिसके बाद से महिला अकेली रहती थी। ग्रामीणों के द्वारा महिला की मदद की जाती है। यदि हादसे के दौरान महिला घर के अंदर होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। महिला का रात में रहने के लिए गांव के लोगों ने सहारा दिया है। फिलहाल महिला के सामने रहने और खाने का संकट आन पड़ा है।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button