धान की मंडी में किसानों और व्यापारियों के बीच विवाद: व्यापारियों ने FIR कराने थाने में दिया आवेदन, विवाद के दौरान मारपीट करने वालों की वीडियो भी दी

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Ashoknagar
- Traders Applied To The Police Station To Get An FIR, Also Gave A Video Of Those Who Beat Up During The Dispute
अशोकनगर8 घंटे पहले
अशोकनगर की नवीन कृषि उपज मंडी में धान की नीलामी बोली के दौरान किसान और व्यापारियों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि व्यापारी नीलामी बोली बंद करके थाने में एफआईआर दर्ज कराने पहुंच गए। उन्होंने देहात थाने में जाकर अज्ञात किसानों पर एफआईआर कराने की मांग का आवेदन दिया है।
व्यापारियों का कहना है कि एक वीडियो बनाई गई है, जिसमें मारपीट करने वाले लोग दिख रहे हैं। व्यापारियों ने उन पर ही एफआईआर की मांग की है। उधर किसानों ने भी आक्रोशित होकर पुरानी मंडी के गेट पर प्रदर्शन कर दिया। उन्होंने मंडी गेट को बंद कर दिया हालांकि कुछ समय के बाद उन्होंने गेट खोल दिया।
बीते कुछ दिनों से ही पुरानी मंडी में धान की आवक बढ़ गई थी। इस वजह से नई मंडी में नीलामी बोली शुरू कर दी थी। बोली शुरू होने के कुछ दिनों के बाद किसान और व्यापारियों के बीच विवाद हुआ था। किसानों का कहना था कि अन्य मंडियों में जो धान की नीलामी बोली लगाई जा रही है, उससे अशोकनगर की मंडी में काफी कम धान की बोली लग रही है। इसी बात को लेकर बुधवार को फिर से विवाद हो गया और व्यापारियों ने बोली लगाना बंद कर दिया। व्यापारियों के अध्यक्ष अशोक जैन ने बताया कि एक व्यापारी के साथ चार पांच लोगों ने मारपीट की है। उस पर एफआईआर कराने की मांग का आवेदन दिया है।
समझाने के बाद भी हुआ विवाद
मंडी सचिव भागीरथ अहिरवार ने बताया कि किसानों और व्यापारियों के बीच विवाद की जानकारी लगी तो मौके पर पहुंचकर मैंने समझाइश दी और नीलामी बोली चालू करा दी। साथ ही किसानों से कहा था कि अगर भाव कम लगे तो दोबारा नीलामी करा लें और फिर भी समझ ना आए तो दूसरी मंडी में दे सकते हैं। उसके बाद फिर से विवाद हो गया। इस विवाद की स्थिति को देखते हुए गुरुवार को मंडी में बैठक की जाएगी। इसके बाद ही निर्णय होगा कि किस तरह से धान की मंडी की जानी है।
Source link