Chhattisgarh

CG BREAKING : तेज़ रफ्तार बस पुल से टकरा जाने से 26 लोग घायल, 2 गंभीर रूप से घायल….

रायगढ़,19 जून। रायगढ़ के घरघोड़ा जिले में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। दरअसल, यहां तड़के सुबह एक बस ने अपना नियंत्रण खो दिया और एक ब्रिज से जा टकराई। बताया जा रहा है कि इसमें 26 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 2 लोगों की हालत बेहद गंभीर है।

तेज़ रफ्तार में बस के पुल से टकरा जाने से 26 लोग घायल हुए हैं जिनमें 2 गंभीर रूप से घायल हैं। घटना रायगढ़ ज़िले के घरघोड़ा के पास हुई।

एसडीओपी दीपक मिश्रा ने बताया, “कुल 26 लोग घायल हैं, गंभीर रूप से घायल 2 लोगों को उपचार के लिए रायगढ़ मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।”

हालांकि, अब तक घटना के कारण का पता नहीं लग पाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button