Chhattisgarh

दो युवकों पर हुआ जानलेवा हमला, आरोपियों ने ब्लेड मारकर किया घायल 

कवर्धा। छत्तीसगढ़ में अपराध की स्थिति दिन ब दिन गंभीर होती नजर आ रही है। आए दिन चाकूबाजी और मारपीट जैसी कई बड़ी घटनाएं सामने आ रही है। पुलिस के लगातार कार्रवाई के बाद भी अपराध पर कोई लगाम होता दिखाई नहीं दे रहा है। वहीँ ताजा मामला कवर्धा का है जहां देर रात दो युवकों पर कुछ लड़कों ने ब्लेड से हमला कर दिया।

देर रात सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत राम मंदिर के पास सकरी नदी पार कर रहे दो युवक आकाश गुप्ता और कृष्णा यादव का कुछ युवाओं से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी युवक अपने अन्य साथियों को बुलाकर दोनों युवक से मारपीट करने लगे। इसी दौरान एक आरोपी ने युवक के गले पर ब्लेड से हमला कर दिया जिससे युवक घायल होकर गिर गया। आरोपी युवकों ने दूसरे युवक का पैर तोड़ दिया और फरार हो गए।घायलों को पुलिस ने पेट्रोलिंग वाहन से जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका इलाज जारी है। घायल आकाश गुप्ता के गले में चोट आई है, कृष्णा यादव का पैर टूट गया है। फिलहाल आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं किया गया है, लेकिन पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है। 

Related Articles

Back to top button