जल जीवन मिशन में बेहतर काम करने पर मिलेगा सम्मान: बुरहानपुर कलेक्टर को 2 अक्टूबर को दिल्ली में सम्मानित करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

[ad_1]
बुरहानपुर (म.प्र.)एक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

जल जीवन मिशन के तहत बुरहानपुर जिला नंबर वन पर आया था। इस उपलब्धि की देशभर में प्रशंसा हुई थी और कुछ माह पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्विट कर बुरहानपुर में किए गए जल जीवन मिशन के काम को सराहा था। बेहतर काम करने पर 2 अक्टूबर 22 को दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुरहानपुर कलेक्टर प्रवीण सिंह को सम्मानित करेंगी।
गौरतलब है कि बुरहानपुर जिला देश का पहला ऐसा जिला है जहां ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर नल से जल पहुंचा है। इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी गत दिनों ट्वीट कर जिला प्रशासन को बधाई दी थी।
दिल्ली के विज्ञान भवन में होगा समारोह
कलेक्टर प्रवीण सिंह ने बताया दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में जल जीवन मिशन की टीम के रूप में सीईओ जिला पंचायत रोहित सिसोनिया, स्वयं सहायता समूह की चार महिलाएं और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों का आठ सदस्यीय दल भी शामिल होगा।
Source link