मछली पालन की योजनाओं से जुड़ने के लिए आवेदन: विभाग की 24 योजनाओं के लिए आवेदन आमंत्रित, 31 अक्टूबर तक कर सकते है अप्लाई

[ad_1]
बैतूल9 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

मछली पालन से जुड़ी योजनाओं से जुड़ने और पालन करने के लिए सरकारी सहायता के लिए मत्स्य विभाग ने आवेदकों से 31 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन मांगे है। इसके तहत मछली पालन की 24 से ज्यादा योजनाएं है। जिसमें किसान या इच्छुक व्यक्ति आवेदन कर सकता है।
जिले में संचालित सहायक संचालक मत्स्योद्योग कार्यालय ने मछली पालन से जुड़े कृषकों और मछली पालन से जुड़ने के इच्छुक व्यक्तियों के लिए मात्स्यिकी विभाग भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना क्रियान्वित की जा रही है। योजना का मुख्य उद्देश्य मछली उत्पादन और उत्पादकता में वृद्धि, गुणवत्ता, तकनीकी, आधारभूत संरचना एवं प्रबंधन के अंतर को कम करना मूल्य श्रृंखला का आधुनिकीकरण एवं सुदृढ़ीकरण, मजबूत मत्स्य पालन-प्रबंधन ढांचा की स्थापना, मछुआरों और मत्स्य कृषकों की आय दोगुना करना है।
यह है योजनाएं
- मत्स्य बीज उत्पादन के लिए बीज उत्पादन हैचरी की स्थापना
- मत्स्यबीज संवर्धन के लिए नवीन पोखर/नर्सरी का निर्माण
- नवीन तालाब का निर्माण
- मिश्रित मत्स्य पालन
- पंगेशियस मछली पालन
- तिलापिया मछली पालन के लिए इनपुट्स की व्यवस्था
- जलाशय में मत्स्य अंगुलिकाओं का संचयन
- रंगीन मछलियों की ब्रीडिंग एवं रियरिंग के लिए इकाई की स्थापना
- पुर्न: संचारी जल कृषि प्रणाली (आरएएस) की स्थापना
- बायोफलाक्स की स्थापना
- आइस बाक्स युक्त मोटर साइकिल
- मछली बिक्री के लिए ई-रिक्शा
- रेफिजिरेटेड व्हीकल
- जलाशय पिंजरा कृषि (केज स्थापना)
- फिश फीड मिल प्लांट
- मछली कियोस्क का निर्माण (पक्की विक्रय दुकान)
- लाइव फिश वेंडिग सेंटर
- आइस प्लांट
- थ्री व्हीलर विथ आइस बाक्स
- रोग निदान एवं गुणवता परीक्षण चलित लैब, थोक मछली बाजार का निर्माण इत्यादि सम्मिलित है
ऐसे करें आवेदन
योजना में सम्मिलित गतिविधियों से लाभ लेने के लिए इच्छुक व्यक्ति कार्यालय सहायक संचालक मत्स्योद्योग बैतूल में 31 अक्टूबर 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन कार्यालय की ई-मेल आईडी adfishbet@mp.gov.in पर भी भेजे जा सकते हैं। कलस्टर आधारित और पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर हितग्राहियों की चयन में प्राथमिकता दी जाएगी।

Source link