गोवर्धन पुजा: गोवर्धन पूजा के बाद नयापुरा में जुटे 200 से अधिक मवेशी, 4 किमी दूर कॉलेज ग्राउंड तक लगाई दाैड़

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Mandsaur
  • More Than 200 Cattle Gathered In Nayapura After Govardhan Puja, Ran Till The College Ground, 4 Km Away

मंदसौर44 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सूर्य ग्रहण के चलते इस बार बुधवार को गोवर्धन पूजा व भाईदूज एक साथ मनाई। महिलाओं ने गोवंश को सजाकर उनकी पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद गोबर से गोवर्धन बनाकर पूजा-अर्चना की। अन्नकूट तैयार कर भोग लगाया। ग्वाला समाज द्वारा सालों से चली आ रही परंपरा के अनुसार बुधवार को नयापुरा रोड से गोवंश की दौड़ कराई। करीब 4 किमी दौड़ हुई जिसका कॉलेज ग्राउंड में समापन हुअा। ज्योतिषी चमनलाल शर्मा ने बताया कार्तिक कृष्ण पक्ष प्रतिपदा बुधवार की उदयातिथि में होने से गोवर्धन की पूजा की।

साथ ही शहर में कई जगह अन्नकूट भी हुए। इसी दिन दोपहर बाद दूज तिथि लग गई, जो गुरुवार की सुबह तक रहेगी इसलिए भाईदूज बुधवार की शाम को भी मनाई गई व कई परिवार गुरुवार को भी मनाएंगे। बुधवार को शहर के नरसिंहपुरा, नयापुरा रोड, बालागंज, धानमंड़ी, खानपुरा क्षेत्र में ब्रज की झलक देखने को मिली। यहां पर 2 से लेकर 6 फीट तक गोबर से गोवर्धन बनाकर लोगों ने पूजा-अर्चना की।

इसे पहले गायों को सजाकर उनकी पूजा करते हुए उन्हें घर से बाहर निकाला। गवली ग्वाला समाज के अध्यक्ष नेमीचंद राठौर ने बताया कि हमारे पशु नहीं धन हैं। हमारे पूर्वज हमेशा से लक्ष्मी पूजा के बाद गाय की पूजा करते आ रहे हैं। अगले दिन गायों का शृंगार कर उनकी पूजा होती है। समाज की महिलाओं द्वारा घर-घर जाकर गोवर्धन बनाया जाता है। इसके बाद समाज के पुरुष गोवर्धन की पूजा करते हैं।

युवाओं ने भी दौड़ लगाते हुए गोवंश की सुरक्षा का ध्यान रखा

गोवर्धन पूजा के मौके पर ग्वाला समाज द्वारा नयापुरा रोड से लेकर कॉलेज ग्राउंड तक गाय दौड़ का आयोजन किया गया। सुबह 11 बजे से नयापुरा रोड पर 200 से अधिक गोवंश एकत्र हुए। गोवंश के साथ-साथ ग्वाला समाज के युवाओं ने भी दौड़ लगाते हुए गोवंश की सुरक्षा का ध्यान रखा। दौड़ नयापुरा, महाराणा प्रताप बस स्टैंड, नीमच रोड, रामटेकरी तीराहा होते हुए कॉलेज ग्रांउड तक जारी रही। समाज के रमेश ग्वाला ने बताया कि गाय दौड की परंपरा करीब 200 सालों से जारी है जिसे समाजजनों द्वारा हर साल पूरा किया जाता है। दौड़ में शामिल होने से पहले गायों का विशेष शृंगार किया। दौड़ के दौरान सभी गोपालक हाथ में लाठी लेकर चले ताकि, गाय इधर-उधर किसी को नुकसान ना पहंुचाएं।

गाय को गोद लेकर पूजा-अर्चना की
संजीत। गांव के सचिव मुकेश जैन पिपलिया जोधा ने दीपावली के शुभ अवसर पर बेसहारा गाय को गोद लिया व उसका पूजन किया। नाहरगढ़ में परिवार की खुशहाली व समृद्धि के लिए महिलाओं ने गोवर्धन पूजा की। सीतामऊ में भी पूजा-अर्चना कर गाेमाता को मिठाई खिलाई। ग्राम पंचायत आकोदड़ा में मगरामाताजी स्थित शासकीय गाेशाला में गाेमाता का पूजन कर चुनरी अाेढ़ाई। कुचड़ौद में गांव में धूमधाम से दीपावली पर्व मनाया। ग्रामीणों ने लक्ष्मी पूजन के बाद वाहनों व गोवंश की पूजा-अर्चना की। बुधवार को पड़वी पर गोवंश की पूजा की गई। ग्रामीणों ने मंगलवार शाम को पशुओं को मेहंदी लगाई। बुधवार सुबह सींग काे सजाया। पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। गांधीसागर में नंबर 8 पर गोवर्धन पूजा कर महिलाओं ने मंगल गीत गाए। श्रीराम मंदिर में अन्नकूट का भोग लगाकर प्रसादी वितरण किया गया। अंचल में भी गोवर्धन पर्व मनाया।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button