भीकनगांव में पूनम जायसवाल बनी अध्यक्ष: मिले 8 वोट, भाजपा से टिकट नहीं मिलने पर बागी होकर मैदान में उतरी थी पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष की बहू

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Khargone
- Received 8 Votes, The Daughter in law Of The Former City Council President Had Rebelled After Not Getting A Ticket From The BJP.
खरगोन42 मिनट पहले
खरगोन जिले के नगर निकाय भीकनगांव में मंगलवार को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए हुए निवार्चन के परिणाम रोचक रहे। यहां भाजपा से टिकट नहीं मिलने पर बागी होकर मैदान में उतरी पूजन जायसवाल ने अध्यक्ष पद पर कब्जा किया।
उन्होंने भाजपा की प्रत्याशी सुधा महाजन को 1 मत से हराते हुए आठ मत प्राप्त किए। वहीं महाजन को सात मत प्राप्त हुए। भीकनगांव नगर निकाय के 15 वार्डों में से 6 वार्ड भाजपा और 6 वार्ड कांग्रेस ने जीत दर्ज करवाई। जबकि तीन वार्डों में निर्दलीय उम्मीद्वारों ने भाजपा और कांग्रेस को प्रत्याशियों को पछाड़ते हुए जीत दर्ज करवाई।
अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को एसडीएम कार्यालय में हुए। अध्यक्ष पद के परिणाम आने के बाद ढोल-ताशों और आतिशबाजी के साथ समर्थकों ने जश्न मनाना शुरु कर दिया था।
कांग्रेस विधायक के साथ एसडीएम कार्यालय पहुंची थी पूनम
एसडीएम कार्यालय में एसडीएम मिलिंद ढोके की मौजूदगी में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव प्रकिया शुरु हुई। सुबह करीब 10.30 बजे से पार्षद एसडीएम कार्यालय में पहुंचना शुरु हो गए। कांग्रेस के पार्षद विधायक झूमा सोलंकी के साथ पहुंचे।
इस दौरान निर्दलीय पार्षद पूनम जायसवाल भी पहुंची थी। भाजपा के पार्षद भी पार्टी पदाधिकारियों के साथ पहुंचे थे। अध्यक्ष पद के लिए दो आवदेन फार्म जमा हुए। भाजपा की और से सुधा महाजन ने फार्म जमा किया। वहीं पूनम अमित जायसवाल ने भी अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी की। दोपहर तीन बजे से उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरु होगी।

सास हारी, बहू ने दर्ज करवाई थी जीत
नगर परिषद चुनाव में भाजपा से बागी होकर मैदान में उतरी पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष ममता सुभाष जायसवाल ने वार्ड 12 से नामांकन दाखिल किया था। उन्हें 252 मत प्राप्त हुए। वहीं भाजपा के अखिलेश भार्गव ने उन्हें 272 मत प्राप्त कर जीत दर्ज करवाई। वहीं उनकी बहू पूनम ने वार्ड 05 से नामांकन दाखिल किया था। उन्हें 394 मत प्राप्त कर जीत दर्ज करवाई।

Source link