Chhattisgarh

जिला जांजगीर में यूनिटी मार्च का आगाज, सहकारी समिति अध्यक्ष राजू कश्यप ने एनसीसी कैडेटों का किया उत्साहवर्धन

जांजगीर। जिले में आज सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े के मुख्य आतिथ्य में यूनिटी मार्च पदयात्रा का शुभारंभ हुआ। पदयात्रा की शुरुआत बुंदेला चौक से की गई, जिसमें जिले की कलेक्टर जन्मेजय महोबे और पुलिस अधीक्षक विजय पांडेय सहित कई अधिकारी शामिल रहे।

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुटरा के एनसीसी कैडेट्स भी एनसीसी अधिकारी अनुराग तिवारी और प्रथम श्रेणी अधिकारी दिनेश चतुर्वेदी के नेतृत्व में सक्रिय रूप से पदयात्रा में सम्मिलित हुए। कैडेटों ने कार्यक्रम में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और पूरे मार्च में अनुशासन व ऊर्जा का प्रदर्शन किया।

यात्रा का समापन शिवरीनारायण में किया गया, जहाँ भाजपा मंडल अध्यक्ष व सहकारी समिति के अध्यक्ष राजू कश्यप ने ग्राम कुटरा के एनसीसी कैडेटों का स्वागत कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि कुटरा विद्यालय में एनसीसी की शुरुआत होना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है, विशेषकर इसलिए क्योंकि इसमें बड़ी संख्या में छात्राएं भी शामिल हैं। उन्होंने कैडेटों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि आने वाले समय में ये युवा गांव और अपने माता-पिता का नाम रोशन करेंगे।

कैडेटों ने भी इस सम्मान से उत्साहित होकर अपनी भावनाएँ व्यक्त कीं। कैडेट कल्पना ने कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा इस प्रकार का प्रोत्साहन मिलने से आगे बढ़ने की सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। वहीं कैडेट अंकित कुमार ने कहा कि स्वागत और सम्मान से वे अभिभूत हैं और भविष्य में जिले व गांव का नाम उज्ज्वल करने का संकल्प लेते हैं।

एनसीसी अधिकारी अनुराग तिवारी ने राजू कश्यप का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यदि जनप्रतिनिधियों द्वारा इसी तरह बच्चों को प्रेरित किया जाता रहा तो निश्चित रूप से कैडेट्स भविष्य में बड़ी उपलब्धियाँ हासिल करेंगे।

Related Articles

Back to top button