Chhattisgarh

भाजपा मुरमुंदा मंडल लिमतरा शक्ति केंद्र प्रभारी श्रीमती शारदा अजय जांगड़े अध्यक्ष महिला मोर्चा ने शक्ति केंद्र की बैठक को संपन्न किया ग्राम पंचायत लिमतरा में

दुर्ग अहिवारा, 24 मई 2026/ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन के आह्वान पर भाजपा भिलाई जिला के निर्देशानुसार मुरमुंदा मंडल के लिमतरा बूथ स्तर शक्ति केंद्र के अंतर्गत आने वाले बूथ क्रमांक 55 व 56 लिमतरा, बूथ क्रमांक 54 मुर्रा, बूथ क्रमांक 52 ढाबा, बूथ क्रमांक 210 नंदौरी, सूरजीडीह के बूथ स्तर की बैठक लिमतरा में रखी गई थी जिसकी प्रभारी श्रीमती शारदा अजय जांगड़े महिला मोर्चा अध्यक्ष मुरमुंदा मंडल ने बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की मन की बात कार्यक्रम जो हर महीने के आखिरी रविवार को सभी न्यूज चैनल में प्रसारित होता है उसे बूथ स्तर के समस्त देवतुल्य कार्यकर्ताओं को सुनने के लिए प्रेरित किया गया।


जिसमें प्रमुख रूप से ग्राम पंचायत लिमतरा की सरपंच श्रीमती सरिता झालाराम मढ़रिया (महिला मोर्चा महामंत्री मुरमुन्दा मंडल) के निवास स्थान में संपन्न हुआ।

उक्त बैठक में क्षेत्र के देवतुल्य कार्यकर्तागण में लिमतरा शक्ति केंद्र प्रभारी श्रीमती शारदा जांगड़े, (अध्यक्ष महिला मोर्चा), श्रीमती सरिता मढरिया, (महामंत्री), ज्योति देवांगन (जनपद सदस्य), रंजना वर्मा, रिंकी साहू, लूलिमा मढरिया, माधुरी मढरिया, सरस्वती मढरिया, सरोजनी देशलहरे, भूपेन्द्र मढरिया, होरी लाल गायकवाड़, गणेश वर्मा (सहकोषध्यक्ष), अजय जांगड़े, संतोष वर्मा (बूथ अध्यक्ष लिमतरा), रामनारायण, भूपेन्द्र मढरिया, झाला राम मढरिया (पूर्व सरपंच लिमतरा), लता गोस्वामी, ममता मढरिया, खुशबू निर्मलकर, रोहित साहू एवं लिमतरा बूथ स्तर शक्ति केंद्र क्षेत्र के समस्त देवतुल्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button