भाजपा मंडल जामुल में डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी की 125 वी जयंती मनाई गई

जामुल,6 जुलाई 2026/ भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रशांत बंटी गुप्ता के नेतृत्व में शक्तिकेन्द्र दुर्गा मंदिर.वार्ड में जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी की जयंती 6 जुलाई सोमवार को मनाई गई।

इस कार्यक्रम में मुख्यरूप से जिला उपाध्यक्ष और संघठन मंडल प्रभारी पूनम शुक्ला, सहप्रभारी भारती साहू, जनप्रिय प्रदेश नेता रेखराम बंछोर, भाजपा भिलाई जिला सह कोषाध्यक्ष हेमंत देवांगन, मंडल महामंत्री द्वय ओमप्रकाश साहू, ध्रुव देवांगन, आर्थिक प्रकोष्ठ से दीपक सिंह, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ से राजेन्द्र चौहान, वरिष्ठ कार्यकर्ता नूतन वर्मा, पूर्व पार्षद मेघनाथ साहू, मोर्चा अध्यक्ष बी आर रामटेके, मीडिया प्रभारी से लल्लन सिंह, शिव वर्मा, जगदीश देवांगन, बजरंग सिन्हा, यशवंत राजपूत, नटवर वर्मा, नारायण गौतम, महिपाल ठाकुर, तीर्थ यादव, राधे यादव सहित जामुल भाजपा मंडल के निष्ठावान कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।




