दतिया पहुंचे उप्र के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद: पीतांबरा पीठ पर मां बगुलामुखी की पूजा अर्चना की, वनखंडेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया

[ad_1]

दतियाएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार सुबह पंचमी के दिन दतिया पहुंचे। यहां उन्होंने पीतांबरा पीठ पर मां बगुलामुखी की पूजा अर्चना की, और महाभारत कालीन वनखंडेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया। पीठ के आचार्य चंद्रमोहन दीक्षित चंदागुरू ने पूजा अर्चना कराई। इस के बाद यूपी के मंत्री झांसी के लिए रवाना हुए।

केशव प्रसाद के दतिया पहुंचने की जानकारी मिलने के साथ ही पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया था। भाजपा के कार्यकर्ता, पदाधिकारी कई वरिष्ठ नेता उनकी आगवानी करने के लिए पहुंचे थे। केशव प्रसाद ने पीतांबरा पीठ स्थित सभी मंदिरों के दर्शन कर मां धूमावति के दरबार में भी पहुंचकर माथा टेका। केशव प्रसाद करीब 25 मिनट तक पीठ में रहे। इसके बाद वह दतिया से रवाना हो गए। इस दौरान प्रशासन के तमाम आला अधिकारी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button